बदायूं की सर्राफा बाजार में दिनदहाड़े लाखों की चोरी, ग्राहक बनकर आया बदमाश तीन सोने की चेन लेकर फरार

Sandesh Wahak Digital Desk: बदायूं शहर की सर्राफा बाजार में शुक्रवार दोपहर एक सनसनीखेज वारदात हुई, जहां ग्राहक बनकर आए एक बदमाश ने एक सराफा व्यापारी की दुकान से तीन सोने की चेन लेकर दिनदहाड़े फरार हो गया। बीच बाजार हुई इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में डर और आक्रोश व्याप्त है।

ग्राहक बनकर आया, चेन लेकर भागा

सराफा व्यापारी मोहित वैश्य की दुकान पर एक बदमाश सामान्य ग्राहक बनकर आया और सोने की चेन देखने के लिए मांगी। बातचीत के दौरान, उसने अचानक तीन सोने की चेन उठाई और भाग निकला।

व्यापारियों ने शोर मचाया और आस-पास के लोग उसे पकड़ने के लिए दौड़े, लेकिन आरोपी भीड़ का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में आरोपी कुछ देर तक हेलमेट पहने दिख रहा है, लेकिन भागते समय उसने हेलमेट भी छोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी, जल्द गिरफ्तारी का दावा

दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और उसकी संभावित लोकेशन का पता लगा रही है। पुलिस पूरी ताकत के साथ आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने और चोरी हुए माल की बरामदगी सुनिश्चित करने की मांग की है।

Also Read: SIR पर बृजभूषण शरण सिंह का राहुल गांधी पर हमला, बोले- विपक्ष बेवजह खड़ा कर रहा विवाद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.