लक्ष्य सेन की बढ़ीं मुश्किलें, कर्नाटक हाईकोर्ट ने दिए जांच के आदेश, क्या है पूरा मामला?
Sandesh Wahak Digital Desk: वर्ल्ड चैंपियनशिप और कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का नाम रौशन करने वाले मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन बड़ी मुसीबत में फंसते हुए नजर आ आ रहे हैं.

दरअसल, लक्ष्य सेन के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए हैं. लक्ष्य सेन पर उम्र में फर्जीवाड़ा करने का आरोप है. आरोप हैं कि लक्ष्य सेन ने जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए अपनी उम्र में फर्जीवाड़ा किया.
इस मामले में उनके परिजन और कोच भी फंसे हुए हैं. आरोप है कि उनके माता-पिता, भाई ने मिलकर उनका बर्थ सर्टिफिकेट बदलवाया है. अब कर्नाटक हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं.
हाईकोर्ट के सामने पेश हुए ठोस सबूत

दरअसल, कर्नाटक हाईकोर्ट में लक्ष्य सेन के खिलाफ उम्र विवाद संबंधी याचिका को खारिज करने की मांग की गई थी. लेकिन जज एमजी उमा ने याचिकाओं को खारिज कर दिया.
उन्होंने कहा कि पहली नजर में रिकॉर्ड में ऐसी सामग्री रखी गई है. जो अपराध की ओर इशारा करती है, तो मुझे जांच को रोकने या आपराधिक कार्यवाही की शुरुआत को रद्द करने का कोई कारण नहीं दिखाई दे रहा है.
कोर्ट ने कहा कि शिकायतकर्ता ने अदालत के सामने काफी सामग्री पेश की है, जिसमें सूचना के अधिकार के तहत संबंधित अधिकारी से मिले दस्तावेज भी शामिल हैं.
आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, लक्ष्य सेन के खिलाफ हुई शिकायत में आरोप लगाया है कि लक्ष्य सेन और उनके भाइयों की उम्र फर्जी बताई गई. ताकि वो साल 2010 से बैडमिंटन टूर्नामेंटों की जूनियर श्रेणियों में खेल सकें.
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि लक्ष्य सेन की उम्र ढाई साल कम करने के लिए जन्म प्रमाण पत्र में हेराफेरी की गई. जबकि दावा किया गया है कि युवा मामलों के मंत्रालय की जांच में उनके पिता को रिकॉर्ड में हेराफेरी करने के आरोपों का दोषी पाया गया है. अब ये पूरा मामला हाईकोर्ट के सामने है, अब देखना ये कि जांच में क्या निकलता है.
कैसा है लक्ष्य सेन का करियर?

लक्ष्य सेन फिलहाल, 23 साल के हैं. उनके कोच विमल कुमार और प्रकाश पादुकोण हैं. ये खिलाड़ी देश को कई बड़े टूर्नामेंट में गोल्ड जिता चुका है. लक्ष्य सेन ने साल 2022 में हुए कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड और सिल्वर मेडल जीता था.
थॉमस कप में भी वो गोल्ड जीत चुके हैं. इसके अलावा लक्ष्य सेन एशियन गेम्स में सिल्वर मेडल जीते हैं. जबकि यूथ ओलंपिक गेम्स में भी उनके नाम गोल्ड है.
Also Read: Champions Trophy 2025: सेमीफाइनल में किस टीम से होगी भारत की भिड़ंत, यहां देखें पूरी डिटेल

