Siddharthnagar News: UP में 4 दिन नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री, पूरी तरह से बंद रहेगा काम
Siddharthnagar News: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में 8 नवंबर से 11 नवंबर तक जमीनों की रजिस्ट्री कराने का काम नहीं होगा। चार दिनों तक यह पूरी तरह से बंद रहेगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश महानिरीक्षक निबंधन (IAS) नेहा शर्मा ने महत्वपूर्ण आदेश सभी सहायक महानिरीक्षक निबंधन को भेजे गये पत्र द्वारा बताया। उन्होंने यह भी बताया है कि इस अवधि में भूमि रजिस्ट्री ऑनलाइन प्रक्रिया प्रभावित रहेगा। कोई भी ऑनलाइन भी नहीं होगा।
पत्र में बताया गया है कि स्टांप एव रजिस्ट्रेशन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल हेतु NIC द्वारा संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर से नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड NGC पर ट्रांसफर किए जाने ऑनलाइन लेख पत्र पंजीकरण और उन आवेदनों का कार्य अस्थायी रूप से बाधित रहेगा। यह निर्णय निबंधन विभाग के ऑनलाइन पोर्टल को ठीक करने हेतु संचालित मेघराज क्लाउड सर्वर से नेशनल गवर्नमेंट क्लाउड पर स्थानांतरित करने के तकनीकी कार्य के कारण लिया गया है।
इस माइग्रेशन प्रक्रिया के चलते चार दिनों तक भूमि पंजीकरण प्रक्रिया बाधित रहेगी। इस दौरान ऑनलाइन लेख पत्र पंजीकरण और उन पर आधारित आवेदनों की प्रोसेसिंग अस्थायी रूप से रुक जाएगी। प्रदेश के किसी भी जिले में न तो ऑनलाइन रजिस्ट्री हो सकेगी और न ही उससे संबंधित किसी तरह के नए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि जनता को इसकी स्पष्ट जानकारी मिले, ताकि उन्हें कार्यालयों में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस संबंध में जनपद सिद्धार्थनगर के सहायक महानिरीक्षक निबंधन ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया जो लोग इन दिनों अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने की योजना बना रहे थे। उन्हें अब इसके बाद की तारीख पर स्लॉट बुक करना होगा।
सूत्रों के अनुसार, सर्वर को नई क्लाउड प्रणाली पर स्थानांतरित करने के बाद रजिस्ट्री से जुड़ी प्रक्रिया भविष्य में और अधिक तेज, सुरक्षित और पारदर्शी होने की उम्मीद है। इसे सरकारी डेटा सुरक्षा और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि 12 नवंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्री का काम सामान्य रूप से शुरु होगा।
रिपोर्ट- जाकिर खान
Also Read: बैंक लोन फर्जीवाड़ा केस में अनिल अंबानी की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने फिर भेजा समन

