जम्मू-कश्मीर लैंडस्लाइड: यूपी के तीन श्रद्धालुओं की मौत, CM योगी ने किया मुआवजे का ऐलान

Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी यात्रा के दौरान हुए भूस्खलन में उत्तर प्रदेश के तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी शवों को जम्मू-कश्मीर से उनके पैतृक निवास तक लाने की व्यवस्था की जाए।

कौन हैं मृतक और घायल?

भूस्खलन की इस घटना में मेरठ, मुजफ्फरनगर और बागपत जिले के निवासी मारे गए हैं।

कार्तिक: मुजफ्फरनगर के निवासी

नीरा: मेरठ की निवासी

चांदनी: बागपत की निवासी (नीरा की बहन)

इस हादसे में मुजफ्फरनगर, मेरठ और बागपत के चार-चार लोग घायल भी हुए हैं।

अपनों की मौत से परिवारों में मातम

मुजफ्फरनगर में मृतक कार्तिक के चाचा बाबूराम ने बताया कि इस हादसे में कार्तिक के पिता मिंटू कश्यप समेत परिवार के पाँच अन्य लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज जम्मू-कश्मीर में चल रहा है। वहीं, मेरठ और बागपत के परिवारों के लिए भी यह घटना किसी सदमे से कम नहीं है। नीरा और चांदनी के पति, नीरा का बेटा और चांदनी की सास भी घायल हैं। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस दुखद घटना पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार शोक संतप्त परिवारों के साथ है और हर संभव मदद करेगी।

Also Read: यूपी में पांच आईपीएस अफसरों के तबादले, देखिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.