सावन का अंतिम सोमवार आज, ट्रैफिक डायवर्जन लागू, सीएम योगी ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Sandesh Wahak Digital Desk: सावन के अंतिम सोमवार को शिवालयों में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए उत्तर प्रदेश के बाराबंकी-बहराइच और लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रविवार को ही बड़े वाहनों की आवाजाही रोक दी गई। सोमवार को भीड़ बढ़ने पर छोटे चारपहिया वाहनों पर भी अस्थायी प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था वसुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। हर साल की तरह इस बार भी पुलिस-प्रशासन ने विशेष डायवर्जन योजना पहले से तैयार कर ली थी।

बाराबंकी के रामनगर क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध श्री लोधेश्वर महादेवा मंदिर में सावन के आखिरी सोमवार पर हजारों भक्त पहुंचे। मंदिर तक आने के लिए अधिकतर श्रद्धालु बहराइच हाईवे का उपयोग करते हैं, इसलिए रविवार से ही इस मार्ग पर ट्रक, बस और अन्य भारी वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया। पुलिस ने रामनगर तिराहे पर बैरिकेडिंग कर वाहनों को वापस भेजा और बसों को भी प्रतिबंधित कर दिया।

अयोध्या में 9 अगस्त तक भारी वाहनों पर रोक

अयोध्या में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर पहले से ही 9 अगस्त तक भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगी हुई है। यातायात प्रभारी रामजतन यादव के अनुसार, सोमवार को भीड़ बढ़ने की स्थिति में बहराइच हाईवे पर छोटे चारपहिया वाहनों पर भी अस्थायी प्रतिबंध लागू किया जा सकता है।

वैकल्पिक मार्ग तय

बहराइच, बलरामपुर और गोंडा की  नहर पुल पर रोककर किसान पथ और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट किया गया है।

हैदरगढ़ की ओर से रामसनेहीओर जाने वाले वाहनों को रेउसा और सीतापुर मार्ग से भेजा जा रहा है। लखनऊ से बाराबंकी होते हुए अयोध्या और बहराइच की ओर जाने वाले भारी वाहनों को इंदिरा घाट मार्ग से अयोध्या जाने वाले वाहनों पर भी रोक लगाई गई है, क्योंकि यह मार्ग सीधे अयोध्या जाता है। पुलिस का कहना है कि यह सभी कदम श्रद्धालुओं की सुरक्षा और दर्शन को सुगम बनाने के लिए उठाए गए हैं।

 

Also Read: यूपी में मानसून का कहर, 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, इन जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.