LDA का एक्शन: चिनहट में 15 बीघा में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, इंदिरा नगर में दो कमर्शियल कॉम्प्लेक्स सील

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ में अवैध कॉलोनियों और बिना मानचित्र स्वीकृत कराए हो रहे निर्माणों के खिलाफ लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को बड़ा अभियान चलाया। एलडीए की टीम ने चिनहट क्षेत्र में लगभग 15 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया, वहीं इंदिरा नगर में दो अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील करने की कार्रवाई की।

चिनहट: 15 बीघा में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियां जमींदोज

प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी के नेतृत्व में चिनहट क्षेत्र में दो स्थानों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

लोनापुर रोड: यहां साहिल जमाल खान और निशात फातिमा द्वारा बिना ले-आउट स्वीकृत कराए लगभग 05 बीघा में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।

भैसोरा (STP चौराहा): के.डी. वर्मा व अन्य द्वारा लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। प्राधिकरण की टीम ने मौके पर निर्मित अवैध सड़कों और बाउंड्रीवॉल को ध्वस्त कर दिया।

इंदिरा नगर: अवैध कमर्शियल कॉम्प्लेक्स पर लगा ताला

प्रवर्तन जोन-5 की जोनल अधिकारी वंदना पाण्डेय ने बताया कि खुर्रमनगर क्षेत्र में मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किए जा रहे निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

पिकनिक स्पॉट रोड: यहां मोहम्मद कलीम द्वारा 300 वर्गमीटर और सचिन सिंह व अन्य द्वारा लगभग 700 वर्गमीटर के भूखंडों पर अवैध रूप से व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाए जा रहे थे। एलडीए ने इन दोनों निर्माणाधीन परिसरों को सील कर पुलिस अभिरक्षा में दे दिया है।

Also Read: UP सत्र: मंत्री से टकराने वाले विधायक ब्रजभूषण बने ‘सेंटर ऑफ अट्रैक्शन’, सदन से आवास तक लगा रहा विधायकों का जमावड़ा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.