LDA का चला बुलडोजर: नीलकंठ प्रॉपर्टीज की जानकीपुरम विस्तार में अवैध प्लाटिंग ध्वस्त
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने अवैध निर्माण के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र में नीलकंठ प्रॉपर्टीज की अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान विकासकर्ता द्वारा अवैध रूप से विकसित की गई सड़क, नाली और बाउंड्रीवॉल सहित अन्य निर्माणों को पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया गया।

क्या था मामला?
जानकीपुरम विस्तार के ग्राम-तिवारीपुर नीलकंठ प्रॉपर्टीज, शत्रुघन व अन्य द्वारा लगभग 4 बीघा क्षेत्रफल में अनाधिकृत रूप से प्लाटिंग का कार्य करते हुए अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी।
प्रवर्तन जोन-5 के जोनल अधिकारी अतुल कृष्ण सिंह ने बताया कि इस अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध विहित न्यायालय द्वारा वाद योजित किया गया था और ध्वस्तीकरण के आदेश पारित किए गए थे।
इन आदेशों के अनुपालन में, प्रवर्तन जोन-5 की टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए संपूर्ण अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। एलडीए की इस कार्रवाई से अवैध रूप से कॉलोनियाँ विकसित करने वालों में हड़कंप मच गया है।
Also Read: काशी तमिल संगमम्: एक भारत-श्रेष्ठ भारत के संकल्प को सुदृढ़ कर रहा है यह आयोजन: CM योगी

