वाराणसी में लिबर्टी शूज़ का भव्य डीलर्स मीट, लॉन्च हुई स्प्रिंग–समर 2026 कलेक्शन

Varanasi News: देश के प्रमुख फुटवियर ब्रांड लिबर्टी शूज़ लिमिटेड ने रविवार को वाराणसी में आगामी त्योहारी सीज़न को ध्यान में रखते हुए अपनी नई रेंज लॉन्च करने की घोषणा की। होटल सिगरा में आयोजित भव्य डीलर्स मीट में शहर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में डीलर्स शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11 बजे हुआ।

लिबर्टी की शुरुआत वर्ष 1954 में करनाल से हुई थी

कंपनी के निदेशक रुचिर बंसल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि लिबर्टी की शुरुआत वर्ष 1954 में करनाल से पाल बूट हाउस के रूप में हुई थी, जहाँ प्रतिदिन मात्र 4 जोड़ी जूते बनाए जाते थे। आज यह ब्रांड प्रतिदिन 50,000 से अधिक जोड़ी जूतों का उत्पादन करता है और भारतीय उपभोक्ताओं के लिए फैशन, आराम और नवाचार का अद्वितीय संगम पेश करता है।

उपभोक्ताओं में काफी लोकप्रिय रही

इस अवसर पर स्प्रिंग–समर 2026 कलेक्शन का अनावरण किया गया, जिसमें 400 से अधिक नए डिज़ाइन और एसेसरीज़ प्रदर्शित की गईं। लिबर्टी ने अपनी दो इनोवेटिव तकनीकें – वाइब्रेशन शूज़ और वार्म शूज़ – को इस कलेक्शन में शामिल किया, जो उपभोक्ताओं में काफी लोकप्रिय रही हैं।

”कलेक्शन में जेल टेक्नोलॉजी जूतों को अधिक आरामदायक और टिकाऊ बनाती है, जबकि हैंड्स-फ्री डिज़ाइन जूते पहनने को और भी आसान और स्टाइलिश बनाता है।”

 कृष्ण कुमार,कंपनी के वरिष्ठ प्रतिनिधि

वाराणसी के डीलर आदित्य अग्रवाल ने कहा, “लिबर्टी देश का एकमात्र 70 वर्षों से स्थापित स्वदेशी फुटवियर ब्रांड है, जो पूरी तरह भारत में निर्माण करता है और भारतीय उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार उत्पाद तैयार करता है। इसकी रेंज ₹399 से ₹9,999 तक उपलब्ध है, जो सभी वर्गों के ग्राहकों के लिए उपयुक्त है।”

कंपनी के पब्लिक रिलेशन हेड राकेश लांबा ने कहा कि वाराणसी की बाजार स्थिति और उपभोक्ता मांग के आधार पर नई रणनीति के साथ शहर में उतरे हैं और उन्हें विश्वास है कि उपभोक्ता लिबर्टी को भरपूर समर्थन देंगे।

कार्यक्रम के समापन पर रुचिर बंसल ने दोहराया कि लिबर्टी हमेशा भारतीय उपभोक्ताओं को फैशन, आराम और नवाचार का अद्वितीय संगम प्रदान करती रहेगी।

रिपोर्ट- मदन मुरारी पाठक

Also Read: ‘पीओके खुद कहेगा, मैं भी भारत हूं…’, मोरक्को से राजनाथ सिंह का बड़ा बयान, पाकिस्तान पर कसा तंज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.