LIC ने बनाया रिकॉर्ड: Q4 में 19,013 करोड़ का मुनाफा, PSUs में टॉप पर

Sandesh Wahak Digital Desk : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) ने वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी तिमाही (जनवरी-मार्च) में 38% की उछाल के साथ 19,013 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड मुनाफा कमाया है। यह पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले काफी बेहतर प्रदर्शन है, जब कंपनी ने 13,763 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था। इसके साथ ही, LIC सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSUs) में सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनी बन गई है।

LIC ने SBI को पीछे छोड़ दिया

हालांकि, चौथी तिमाही में LIC ने भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को पीछे छोड़ दिया, जिसका मुनाफा 18,643 करोड़ रुपये रहा। लेकिन पूरे वित्त वर्ष (2024-25) के हिसाब से SBI सबसे आगे रहा, जिसने 70,901 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया, जबकि LIC का कुल वार्षिक मुनाफा 48,151 करोड़ रुपये रहा।

अन्य PSUs का प्रदर्शन: कोल इंडिया, NTPC, ONGC भी मजबूत

  • कोल इंडिया ने Q4 में 9,604 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

  • पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) ने 8,358 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया।

  • NTPC ने 7,897 करोड़ रुपये की कमाई की।

  • इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC) का Q4 लाभ 7,265 करोड़ रुपये रहा।

  • ONGC ने 6,448 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया।

शेयर बाजार में LIC को मिली जबरदस्त रैली

LIC के शानदार नतीजों का असर उसके शेयरों पर भी दिखा। 28 मई को कंपनी का शेयर 8% चढ़कर 942.55 रुपये पर बंद हुआ, जबकि कारोबार के दौरान यह 948 रुपये तक पहुंच गया था। इस उछाल के साथ LIC का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.96 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया।

31 मार्च 2025 तक LIC का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 54.52 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल के 51.21 लाख करोड़ रुपये से 6.45% की बढ़ोतरी दर्शाता है। यह बीमा क्षेत्र में कंपनी की मजबूत स्थिति को दिखाता है और पॉलिसीधारकों के लिए भी सकारात्मक संकेत है।

 

Also Read : RBI जून में ब्याज दरों में कर सकता है 0.5% की कटौती: SBI Report

Get real time updates directly on you device, subscribe now.