‘कान खोलकर सुन लो…’, ब्लॉक प्रमुख का विवादित बयान, सिद्धार्थनगर में गरमाई सियासत
Sandesh Wahak Digital Desk: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद सिद्धार्थनगर जिले की राजनीति में भारी हलचल मच गई है। इस वायरल वीडियो में भनवापुर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि लवकुश ओझा मंच से एक विवादित बयान देते हुए नजर आ रहे हैं, जिस पर धार्मिक भावनाएं भड़काने और कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने का आरोप लगा है।
धमकी भरा संदेश वायरल
वायरल वीडियो में लवकुश ओझा डुमरियागंज के पूर्व विधायक का हवाला देते हुए कहते हैं ‘माननीय पूर्व विधायक डुमरियागंज ने चेतावनी दी है कि ‘कान खोलकर सुन लो कसाइयों’, डुमरियागंज में अगर गौकशी हुई तो गाजर-मूली की तरह काट दिए जाओगे। और यह काम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता करेंगे’।
आरोप है कि ओझा ने खुलेआम एक विशेष समुदाय के लिए आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया है और उन्हें सीधी धमकी दी है। उनके इस बयान को जिले में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो जनपद सिद्धार्थनगर के नगर पंचायत भारतभारी में कल (मंगलवार) आयोजित एक फलाहार कार्यक्रम का है। विवादित वीडियो वायरल होने के बाद से ही जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है और कई लोग इस बयान पर कड़ी आपत्ति जता रहे हैं।
रिपोर्ट: जाकिर खान
Also Read: बरेली बवाल: मास्टरमांइड डॉ. नफीस और उसका बेटा भेजा गया जेल, मौलाना तौकीर रजा के बताए जा रहे करीबी

