लोकसभा में हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे पर अड़ा विपक्ष, नारेबाजी के बीच 5 मिनट में ही स्थगित हुई कार्यवाही

Sandesh Wahak Digital Desk: संसद के निचले सदन यानी लोकसभा में शुक्रवार का दिन हंगामे की भेंट चढ़ गया। विपक्षी दलों ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे को लेकर सदन में जबरदस्त प्रदर्शन किया। शोर-शराबे की वजह से सदन की कार्यवाही शुरू होने के महज पांच मिनट के भीतर ही दोपहर 12 बजे तक के लिए टाल दी गई।

सुबह जैसे ही सदन की बैठक शुरू हुई, पीठासीन सभापति संध्या राय ने पूर्व सांसद डॉ. भगवान दास राठौड़ के निधन की जानकारी दी। सभी सदस्यों ने मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। लेकिन जैसे ही प्रश्नकाल शुरू हुआ, माहौल पूरी तरह बदल गया। कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी दलों के सांसद अपनी जगहों से उठकर आसन के सामने आ गए और हरदीप सिंह पुरी के खिलाफ नारेबाजी करने लगे।

हंगामे के बीच ही कांग्रेस सांसद उज्ज्वल रमण सिंह ने अपना पूरक प्रश्न पूछा। स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने शोर-शराबे के बीच जवाब देने की कोशिश भी की, लेकिन हंगामे का शोर इतना ज्यादा था कि कुछ भी साफ सुनाई नहीं दे रहा था। सभापति ने सांसदों से बार-बार अपनी सीट पर लौटने की अपील की, लेकिन विपक्षी सदस्य टस से मस नहीं हुए। विपक्ष का यह गुस्सा हरदीप सिंह पुरी और अमेरिकी यौन अपराधी जेफ्री एप्स्टीन के बीच कथित संबंधों को लेकर है।

राहुल गांधी के आरोप: कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद यह मामला गरमाया हुआ है।

मंत्री की सफाई: बुधवार को केंद्रीय मंत्री पुरी ने सफाई दी थी कि उनकी मुलाकात एप्स्टीन से ‘कुछ मौकों’ पर जरूर हुई थी, लेकिन उस बातचीत का एप्स्टीन द्वारा किए गए अपराधों से कोई लेना-देना नहीं था।

Also Read: UP में 1 अप्रैल से लागू होगी नई आबकारी नीति, देसी, अंग्रेजी और बीयर के बढ़ेंगे दाम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.