कर्नाटक में 10 सरकारी अधिकारियों पर लोकायुक्त की रेड, करोड़ों की संपत्ति, कैश और गहने बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: कर्नाटक में लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामलों में मंगलवार सुबह एक साथ 10 सरकारी अधिकारियों से जुड़े परिसरों पर छापेमारी की। तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई में करोड़ों रुपये की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, सोने के गहने और भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई है। बरामदगी की तस्वीरें सामने आने के बाद यह मामला चर्चा में है, जिन्हें देखकर लोग हैरान हैं।

इन अधिकारियों के वहां पड़ा छापा

लोकायुक्त ने अलग-अलग जिलों में तैनात विभिन्न विभागों के अधिकारियों के घरों और दफ्तरों पर छापा मारा। इनमें, पुट्टस्वामी सी, मुख्य लेखा अधिकारी, टाउन नगर पालिका, मंड्या, प्रेम सिंह, मुख्य अभियंता, अपर कृष्णा परियोजना, बीदर, रामास्वामी सी, राजस्व निरीक्षक, हूटगली नगर पालिका, मैसूर, सुभाष चंद्र, सहायक प्रोफेसर, समाजशास्त्र, कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़, सतीश, वरिष्ठ पशु चिकित्सा परीक्षक, प्राथमिक पशु चिकित्सा क्लिनिक, हुइलगोल, धारवाड़, शेखप्पा, कार्यकारी अभियंता, परियोजना निदेशक कार्यालय, हावेरी, कुमारस्वामी पी, कार्यालय अधीक्षक, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बेंगलुरु, लक्ष्मीपति सीएन, प्रथम श्रेणी सहायक, एसआईएमएस मेडिकल कॉलेज, शिवमोग्गा, प्रभु जे, असिस्टेंट डायरेक्टर, एग्रीकल्चर सेल्स डिपो, APMC, दावणगेरे, गिरीश डी एम, असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर, PWD, मैसूर–मडिकेरी शामिल हैं।

Karnataka

करोड़ों की संपत्ति दस्तावेज, कैश और गहने बरामद

मैसूर के हूटगल्ली नगर पालिका में राजस्व निरीक्षक रामास्वामी सी के आवास पर भी कार्रवाई की गई, जहां से करोड़ों रुपये कीमत के सोने के गहने, नकदी और संपत्ति संबंधी दस्तावेज मिले। इसी तरह दावणगेरे में एपीएमसी के सहायक निदेशक प्रभु जे के घर से भी भारी मात्रा में कैश और ज्वेलरी बरामद की गई है। सूत्रों के अनुसार, कार्रवाई के नतीजे पूरी जांच और दस्तावेजों के सत्यापन के बाद सामने लाए जाएंगे। लोकायुक्त की यह कार्रवाई राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी पहल मानी जा रही है।

 

Also Read: पाकिस्तान ने फिर किया अफगानिस्तान पर हवाई हमला, 9 बच्चों समेत 10 मरे

Get real time updates directly on you device, subscribe now.