low BP से बढ़ जाता है Heart Attack का खतरा !
Sandesh Wahak Digital Desk: आमतौर पर यह माना जाता है कि ब्लड प्रेशर का हाई होना हार्ट अटैक (Heart Attack) का जोखिम बढ़ाता है, लेकिन नई रिसर्च में एक अलग पहलू सामने आया है। अध्ययन के मुताबिक जिन लोगों को पहले से दिल की बीमारी है, उनमें ब्लड प्रेशर का बहुत कम (low BP) होना भी हार्ट अटैक (Heart Attack) के खतरे को बढ़ा सकता है। यह अध्ययन अंतरराष्ट्रीय संस्थानों की टीम ने किया, जिसमें इम्पीरियल कॉलेज लंदन के वैज्ञानिक भी शामिल थे। शोधकर्ताओं ने पाया कि यदि ब्लड प्रेशर 100/80 mmHg से कम हो जाता है तो हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में हार्ट मरीजों के लिए यह जरूरी है कि उनका ब्लड प्रेशर न तो ज्यादा हो और न ही बहुत कम।
क्यों बढ़ता है Heart Attack का जोखिम
रिसर्च में बताया गया है कि जिन मरीजों में ब्लड प्रेशर कम हो जाता है, उनमें भी हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा बना रहता है। जब बीपी कम होता है तो दिल तक पर्याप्त मात्रा में खून और ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। इससे हार्ट मसल्स को नुकसान होने लगता है और दिल पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। यही स्थिति आगे चलकर हार्ट अटैक का कारण बन सकती है।
अध्ययन के अनुसार ब्लड प्रेशर की सामान्य रेंज 120/80 mmHg के आसपास मानी जाती है। यदि बीपी 90/60 mmHg से कम हो जाता है तो इसे लो ब्लड प्रेशर की श्रेणी में रखा जाता है। इस स्तर का बीपी भी हार्ट अटैक (Heart Attack) के जोखिम को बढ़ा सकता है। अगर किसी व्यक्ति का ब्लड प्रेशर लगातार इस रेंज से नीचे बना रहता है तो उसे डॉक्टर से परामर्श लेने की जरूरत है।
लो बीपी भी है गंभीर समस्या
विशेषज्ञों के मुताबिक लो ब्लड प्रेशर भी एक बड़ी समस्या है, लेकिन लोग अक्सर केवल हाई बीपी को ही खतरनाक मानते हैं। उनका कहना है कि ब्लड प्रेशर का सामान्य सीमा से अधिक या कम होना दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यदि बीपी 90/60 से कम हो जाए तो इसे मेडिकल इमरजेंसी मानकर तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। साथ ही लो बीपी के लक्षणों की जानकारी होना भी जरूरी है।
दरअसल जब ब्लड प्रेशर कम होने लगता है तो मस्तिष्क तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती, जिससे ब्रेन के कार्य पर असर पड़ता है। इसी तरह जब हार्ट तक ऑक्सीजन की आपूर्ति कम होती है तो दिल के कामकाज पर असर पड़ता है और हार्ट अटैक (Heart Attack) का खतरा बढ़ जाता है। यदि किसी कारण ऑक्सीजन की आपूर्ति अचानक बहुत कम हो जाए तो दिल काम करना बंद कर सकता है, जो जानलेवा साबित हो सकता है।
लो ब्लड प्रेशर के लक्षण
लो ब्लड प्रेशर की स्थिति में व्यक्ति को कमजोरी महसूस हो सकती है। चक्कर आना और धुंधला दिखाई देना भी इसके प्रमुख संकेत हैं। गंभीर स्थिति में बेहोशी तक आ सकती है।
आपको बताते चलें कि हार्ट के मरीजों को विशेष रूप से अपने ब्लड प्रेशर पर नजर रखनी चाहिए। बुजुर्ग लोगों में भी लो बीपी का खतरा अधिक हो सकता है। जो मरीज बीपी की दवाएं ले रहे हैं, उन्हें भी नियमित जांच करानी चाहिए। डिहाइड्रेशन से पीड़ित लोगों को भी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि उनके लिए लो बीपी ज्यादा जोखिम भरा हो सकता है। जिससे Heart Attack का खतरा हो सकता है।
Also Read: Siddharthnagar News: डॉ. भवानी शंकर त्रिपाठी आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन अवॉर्ड से सम्मानित

