सस्ता हुआ LPG Cylinder, कीमतों में 17 रुपये तक की हुई कटौती

LPG Cylinder Price : ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने महंगाई से राहत देते हुए एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 17 रुपये तक की कटौती कर दी है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई इस ताजा कटौती के बाद नए भाव आज (1 मई, 2025) से लागू हो गए हैं। बताते चलें कि कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलीपीजी सिलेंडर की कीमतों में ये कटौती की है।

घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऐसे में कंपनियों के इस फैसले से आम लोगों को कोई राहत नहीं मिलेगी। कमर्शियल एलीपीजी सिलेंडर की कीमतों में हुई इस कटौती से रेस्टॉरेंट, होटल मालिकों को राहत मिलेगी।

इस साल 5 में से 4 बार कमर्शियल LPG Cylinder के दाम में हुई है कटौती

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इस साल 5 में से 4 बार कटौती हुई है, जबकि एक बार इसके दाम बढ़ाए गए थे। 1 जनवरी को 19 किलो वाले कमर्शियल एलीपीजी सिलेंडर की कीमतों में 14.5 रुपये की कटौती, 1 फरवरी को 7 रुपये की कटौती, 1 मार्च को 6 रुपये की बढ़ोतरी, 1 अप्रैल को 41 रुपये की कटौती की गई थी। जिसके बाद आज 1 मई को इसमें 14.50 रुपये की कटौती हुई है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में की गई इस कटौती के बाद देश के प्रमुख शहरों में आज से सिलेंडर सस्ते हो जाएंगे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.