लखनऊ विश्वविद्यालय के सुभाष हॉस्टल में फंदे से लटका मिला छात्र का शव, जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: लखनऊ विश्वविद्यालय (LU) के सुभाष हॉस्टल में रविवार की सुबह उस वक्त चीख-पुकार मच गई, जब बीए प्रथम वर्ष के एक छात्र ने अपने कमरे में जान दे दी। छात्र की पहचान नवीन के रूप में हुई है, जो इसी हॉस्टल के कमरा नंबर 52 में रहता था। पुलिस और विश्वविद्यालय प्रशासन इस मामले की तहकीकात में जुट गए हैं।

हॉस्टल के छात्रों के मुताबिक, नवीन रोज़ाना की तरह सुबह अपने कमरे से बाहर नहीं निकला। काफी देर होने पर जब साथियों ने उसे आवाज़ दी और कमरा खटखटाया, तो अंदर से कोई हलचल नहीं हुई। अनहोनी की आशंका को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को सूचना दी गई। उनकी मौजूदगी में जब दरवाजा तोड़ा गया, तो अंदर का नज़ारा देखकर सबकी रूह कांप गई, नवीन फंदे से लटक रहा था।

सूचना मिलते ही हसनगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट या मौत की स्पष्ट वजह नहीं मिली है। हसनगंज पुलिस ने कमरे का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और नवीन के मोबाइल रिकॉर्ड्स व उसके साथियों से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी मानसिक तनाव या परेशानी से तो नहीं गुजर रहा था।

Also Read: Siddharthnagar News: सांसद जगदम्बिका पाल ने किसानों में बांटे 286 पंपसेट, खेती की लागत घटाने के लिए सरकार दे रही बड़ी सब्सिडी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.