Lucknow News: बंद घरों में चोरी करने वाले 4 शातिर चोर गिरफ्तार, लाखों के गहने बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के मड़ियांव थाना पुलिस ने बंद घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया है। इनके पास से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और ₹4,000 नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी करने वाला गिरोह राधा डिग्री कॉलेज के पास बैठा हुआ है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई की और सभी को धर दबोचा।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • असगर (21), जो टाइल्स का काम करता है।
  • अदनान (20), जो कार मैकेनिक है।
  • गुलाम अहमद रजा उर्फ अफरीदी (23), जो चिकन कारीगरी का काम करता है।
  • रिजवान अहमद (30), जो चाय की दुकान चलाता है।
  • इनके अलावा, एक 15 वर्षीय नाबालिग को भी संरक्षण में लिया गया है।

चोरी का सामान बरामद, कई मामले सामने आए

पुलिस ने बताया कि बरामद हुए सोने-चांदी के गहने और नकदी मड़ियांव और अलीगंज थाना क्षेत्र में हुई चोरियों से संबंधित हैं। आरोपियों ने बंद मकानों का ताला तोड़कर इन चोरियों को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई थानों में पहले से भी मामले दर्ज हैं। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

Also Read: Lucknow News: STF ने ATM फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया, लखनऊ से 3 गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.