लखनऊ: PGI में मरीजों को लूटने वाले 6 दलाल गिरफ्तार, सुरक्षाकर्मियों से हाथापाई तक कर डाली!

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के PGI अस्पताल के मुख्य गेट पर मरीजों को ठगने वाले 6 दलालों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को “सस्ती दवा और बेहतर इलाज” के झांसे में फंसाकर पैसे ऐंठते थे। जब अस्पताल के सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो ये हिंसक हो गए और अभद्रता पर उतर आए।

क्या था पूरा मामला?

असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर DK पांडेय ने बताया कि ये दलाल गेट नंबर-1 पर सक्रिय थे और लोगों को फर्जी वादों में उलझाकर ठगते थे। 26 जून को जब सुरक्षाकर्मियों ने इन्हें रोका, तो आरोपियों ने मारपीट तक कर दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत की गई और कार्रवाई हुई।

कौन हैं गिरफ्तार आरोपी?

PGI थाना इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शिवांशु यादव (हरिकंशगढ़ी),हिमांशु बाजपेई (एकतानगर),नरेंद्र सिंह (इंद्रजीत खेड़ा),मोहित कुमार (एकतानगर),विशाल कुमार (कल्ली पश्चिम),शिवा रावत (मवैया) शामिल हैं सभी लखनऊ के रहने वाले हैं और पुलिस इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।

क्यों चिंताजनक है ये मामला?

PGI जैसे बड़े अस्पताल में आने वाले ज्यादातर मरीज गंभीर बीमारियों से जूझ रहे होते हैं। ऐसे में दलालों द्वारा उन्हें ठगा जाना निंदनीय है। अक्सर ये लोग भोले-भाले मरीजों को टारगेट करते हैं, जो कम खर्च में इलाज की तलाश में होते हैं। अस्पताल प्रशासन ने इस तरह की घटनाओं पर कड़ी नजर रखने का दावा किया है, लेकिन सवाल यह है कि क्या दलालों का यह नेटवर्क पूरी तरह खत्म हो पाएगा?

Also Read: अतीक अहमद की मौत के बाद भी सक्रिय है गैंग, 5 करोड़ की रंगदारी मांगने को लेकर साढ़ू…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.