Lucknow : अमौसी रोड स्थित रस फैक्ट्री में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र के अमौसी रोड स्थित गंगा नगर में एक रस फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर सरोजनी नगर थाना पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियाँ तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया।
आग की भयावहता को देखते हुए आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और एहतियातन अमौसी स्टेशन रोड को बंद कर दिया गया है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। किसी के हताहत होने की सूचना अभी तक नहीं मिली है। प्रशासन की ओर से राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है।
खबर का अपडेट जारी है…

