Lucknow: राहगीरों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बची बुजुर्ग की जान
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लकनऊ के बक्शी तालाब निवासी दिवाकर सिंह की कार में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना जानकीपुरम सेक्टर-आई की मेन रोड पर हुई, जब वे किसी काम से वहां आए थे और वापस लौट रहे थे।

‘संदेश वाहक‘ अखबार के फोटो जर्नलिस्ट शुभम त्रिपाठी के अनुसार कार जैसे ही मेन रोड पर पहुंची, अचानक कार से धुंआ उठने लगा है। तो हमारे फोटो जर्नलिस्ट ने चालक दिवाकर सिंह को कार से बाहर आने के लिए कहा। जिससे कोई बड़ा हादसा टल गया।
आग लगते देख मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत पानी और अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। माना जा रहा है कि यह घटना शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को कोई चोट नहीं आई।
इस घटना के बाद प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अपनी गाड़ियों की समय-समय पर जांच करवाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। वहीं, स्थानीय पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
Also Read: ‘अगर कहीं दबा-कुचला सच मिल जाए तो…’, महाकुंभ सफाई को लेकर CM योगी पर अखिलेश यादव का तंज

