लखनऊ: आम आदमी पार्टी 9 जुलाई से चलायेगी “स्कूल बचाओ अभियान”
Sandesh Wahak Digital Desk:योगी सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने को लेकर आप सांसद संजय सिंह ने गुरुवार को प्रदेश कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि उत्तर प्रदेश में 27000 सरकारी स्कूलों को बंद किए जाने के योगी सरकार के फैसले से मासूम बच्चों के साथ शिक्षकों का भविष्य भी खतरे में पड़ गया है।संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी, शिक्षकों और बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देगी और इसलिए स्कूल और बच्चों का भविष्य बचाने के लिए 9 जुलाई से आम आदमी पार्टी “स्कूल बचाओ अभियान” की शुरुआत करने जा रही है।
लखनऊ प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में मिडिया से खास बातचीत करते हुए बताया कि ये प्रेस वार्ता एक अत्यंत ख़ास मुद्दे पर है जिससे पूरे प्रदेश में त्राहि-त्राहि मची है। गांव-गांव में विरोध हो रहा है। लोगो के मन में भारी गुस्सा और आक्रोश है। यूपी के करीब 27 हज़ार सरकारी स्कूल बंद करने का मामला हैं। इससे शिक्षकों का भविष्य भी खतरे में है। सरकारी स्कूल बंद होने के कारण वहां के प्रिंसिपल ,शिक्षक और बच्चे कहा जायेगें पता नहीं। बीजेपी सरकार मासूम बच्चों के भविष्य को जानबूझकर अंधकार में डाल रही है, देश के RTE एक्ट में साफ़ लिखा है कि बच्चों को उनके घर के पास के स्कूल में प्रवेश का अधिकार है,यूपी में खुलेआम इस कानून की धज्जिया उड़ाई जा रही है। उन्होंने मेरठ के सरकारी स्कूलों पर बीजेपी सरकार को जमकर घेरते हुए कहा कि मेरठ में रेलवे क्रॉसिंग को पार कर के छोटे बच्चों को स्कूल जाना पड़ रहा है। बीजेपी बच्चों के जीवन को खतरे में डालने का काम कर रही है,अगर कोई अप्रिय घटना हो जाये तो जबाब देही किसकी होगी।
75 जिलों में से 72 जिलों में आप ने किया विरोध

आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में से करीब 72 जिलों में सरकारी स्कूलों को मर्ज करने के विरोध में सरकार के तुगलकी फरमान के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन हुआ, जिसमे कार्यकर्ताओं पर पुलिस बल लगाते हुए कार्यकर्ताओं को मार गया,पीटा गया, लेकिन वो लड़ते रहे। आप यूपी के प्रत्येक जिले में जागरूकता अभियान चलाएगी। हमारे आंकड़ों के अनुसार जहा – जहा सरकारी स्कूल बंद हो रहे है, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्त्ता,अध्यक्ष ,नेता और मैं खुद अब स्कूल “बचाओ अभियान” के तहत हर जिले जा कर गांव की जनता से सीधे संवाद करेगी।
आम आदमी पार्टी 9 जुलाई से चलायेगी अभियान

यूपी के जिलों में बंद सरकारी स्कूलों के आंकड़े – एटा – 925, लखनऊ – 445, चित्रकूट – 50, सीतापुर – 208, श्रावस्ती – 44, संभल – 150, अमरोहा – 48, सोनभद्र – 84, बांदा – 106, उन्नाव – 336, मैनपुरी – 315, कासगंज – 40, बुलंदशहर – 200, मऊ – 341, सुल्तानपुर – 444, फतेहपुर – 565, प्रयागराज – 400, चंदौली – 96, मज़फ़्फ़रनगर – 76, मेरठ – 100, बलिया – 26, झांसी – 159, चित्रकूट – 50 इनमें से बहुत से स्कूलों में सरकारी स्कुल बंद हो चुके है।
हमें पाठशाला चाहिए, मधुशाला नहीं – आप सांसद
सांसद संजय सिंह ने कहा कि “बचाओ अभियान” के तहत यह आंदोलन पुरे प्रदेश में 9 जुलाई से शुरू होगा। जनता से सीधे संवाद किया जायेगा। आप ने हमेशा स्कूल और अस्पतालों को प्राथमिकता पर रखा है। जनता को शिक्षा और उचित इलाज व्यवस्था की जरुरत है हम हर संभव प्रयास करेंगे। सांसद ने कहा कि – बीजेपी सरकार में मिडडे मिल के नाम पर बच्चों को नमक रोटी खाने को दिया जा रहा है। सरकारी स्कूल में बच्चों को टांट की फट्टी पर आज भी बैठाया जा रहा है। स्कूलों में सही बिजली की व्यवस्था नहीं है। आज बच्चों को अच्छी सुविधाएं देनई की बहुत जरुरत है ,न कि स्कूल बंद करने की। बीजेपी सरकार सरकारी स्कूलों को मर्ज नहीं बल्कि बंद कर रही है। शिक्षा के RTE अधिकारों का खुलेआम शोषण किया जा रहा है। बीजेपी पर बार -बार निशाना साधते हुए कहा कि “हमें पाठशाला चाहिए,मधुशाला नहीं।”
Also Read : पत्नी के सामने सास-ससुर को बेरहमी से उतारा मौत के घाट

