लखनऊ हादसा: घायलों से मिले स्वास्थ्य मंत्री, कहा- सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के कैसरबाग मछली मंडी में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री घायलों से मिलने बलरामपुर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर भरोसा दिलाया कि इलाज की हर ज़रूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और उन्हें किसी भी तरह की चिंता करने की ज़रूरत नहीं है।

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौके पर पहुंचे

हादसे की सूचना मिलते ही डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक घटनास्थल पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य का जायजा लिया। इसके बाद वे सीधे बलरामपुर अस्पताल पहुंचे और वहां भर्ती घायलों से मिले। उन्होंने एक-एक मरीज और उनके परिजनों से बातचीत की और इलाज की गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। परिवारों ने बताया कि उन्हें अस्पताल प्रशासन से पूरी मदद मिल रही है और किसी तरह की दिक्कत नहीं है।

सभी घायलों की हालत स्थिर

बलरामपुर अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. देवाशीष शुक्ला ने बताया कि हादसे में घायल सभी लोगों की स्थिति फिलहाल स्थिर है। उन्होंने कहा कि अचानक हुए हादसे से मरीजों में डर का माहौल जरूर है, लेकिन परिजनों के सहयोग से उन्हें समझाया-बुझाया जा रहा है। इलाज और देखभाल की पूरी व्यवस्था की गई है।

उपमुख्यमंत्री ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन, नगर निगम और वन विभाग को शहर में खड़े पुराने पेड़ों की पहचान कर उन्हें नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए हैं, ताकि भविष्य में ऐसे हादसे न हों।

Also Read: Agra News: चार्जिंग के दौरान स्कूटी में लगी आग, बुजुर्ग दंपति की मौत

Get real time updates directly on you device, subscribe now.