Lucknow Airport: एअर इंडिया की हैदराबाद फ्लाइट रद्द, यात्रियों ने किया हंगामा

Sandesh Wahak Digital Desk: चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शुक्रवार को यात्रियों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब हैदराबाद जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-2816 तकनीकी खराबी के कारण रद्द कर दी गई। पहले इस फ्लाइट के रवाना होने का समय सुबह 8:40 बजे था, लेकिन पायलट ने उड़ान से पहले ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को विमान में गड़बड़ी होने की सूचना दी।

गड़बड़ी ठीक करने की कोशिशें नाकाम रहने पर, एयरलाइन ने पहले यात्रियों को बताया कि विमान की मरम्मत के बाद उड़ान भरी जाएगी। हालांकि, बाद में उड़ान रद्द करने की घोषणा होते ही यात्रियों का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने एयरलाइन काउंटर पर जमकर हंगामा किया और अपनी नाराजगी जाहिर की। यह उड़ान सुबह 10:55 बजे हैदराबाद पहुंचने वाली थी।

अन्य उड़ानें भी हुईं रद्द

लखनऊ एयरपोर्ट पर यह इकलौती उड़ान नहीं थी जो रद्द हुई। शुक्रवार को लखनऊ से दिल्ली जाने वाली एअर इंडिया की फ्लाइट AI-838 भी तकनीकी कारणों से रद्द कर दी गई। दिल्ली से लखनऊ आने वाली इसी एयरलाइन की फ्लाइट AI-837 भी रद्द रही।

इसके अलावा, गुरुवार को किशनगढ़ (अजमेर) से लखनऊ आने वाली स्टार एयर की फ्लाइट भी तकनीकी गड़बड़ी की वजह से नहीं आ पाई, जिसके चलते लखनऊ से किशनगढ़ वापस जाने वाली उड़ान भी रद्द हो गई थी। इस तरह लगातार उड़ानों के रद्द होने से यात्रियों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा और उनका गुस्सा फूट पड़ा।

 

Also Read: केशव प्रसाद मौर्य को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, इस मामले में याचिका खारिज

Get real time updates directly on you device, subscribe now.