लखनऊ: अमीरूद्दौला इस्लामिया कॉलेज में वार्षिकोत्सव की धूम, प्रतिभा का दिखा जलवा

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान अमीरूद्दौला इस्लामिया इण्टर कालेज, लालबाग में सोमवार को वार्षिक समारोह अत्यंत हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ पवित्र कुरआन की तिलावत के साथ हुआ।

मुख्य अतिथियों का आगमन और स्वागत

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में इलाहाबाद हाईकोर्ट (लखनऊ बेंच) के माननीय न्यायमूर्ति ब्रिज राज सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व न्यायमूर्ति अब्दुल मतीन ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय की प्रबन्ध समिति के प्रबन्धक ख़लीक़ अहमद खां (एडवोकेट) और अध्यक्ष मसूद आलम जीलानी ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी स्वागत किया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कालेज के प्राइमरी और इण्टर सेक्शन के छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य आकर्षण रहे। छात्रों ने राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुति दी। उर्दू साहित्य की विधा ‘बैतबाज़ी’ और सामाजिक संदेश देते नाटकों की अतिथियों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। छात्रों ने अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय देते हुए क्वीज़ में हिस्सा लिया।

वार्षिक प्रगति और सम्मान

कालेज के प्रधानाचार्य डा0 (मेजर) जमाल मो० खां ने कालेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि विद्यालय के छात्रों और खिलाड़ियों ने जिला, प्रान्तीय व राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार जीतकर कालेज का नाम रोशन किया है। मेधावी छात्रों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

कालेज के प्रबन्धक ख़लीक अहमद खां ने विद्यालय के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डाला और अतिथियों का आभार व्यक्त किया। प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष मसूद आलम जीलानी ने सफल आयोजन के लिए समस्त स्टाफ और अभिभावकों को धन्यवाद दिया।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति

इस अवसर पर उपध्यक्ष सदरे हबीब एडवोकेट, सहायक प्रबन्धक इन्तेख़ाब आलम जीलानी, डिग्री कालेज के प्रबन्धक नजम ज़फ़र जीलानी, अब्दुल्ला ज़मीर, सै० कफील अहमद, कमाल अहमद, महमूद अहमद सिद्दीकी, और अय्यूब उल्लाह खां सहित शहर की कई जानी-मानी हस्तियां उपस्थित रहीं।

Also Read: UP विधानसभा में सीएम योगी का सपा पर सीधा हमला, कोडीन कफ सिरप के मुद्दे पर कही ये बात

Get real time updates directly on you device, subscribe now.