Lucknow: करिए आवेदन, पेप्सिको इंडिया में पाइए नौकरी, 16 जनवरी को कैम्पस ड्राइव का आयोजन
Lucknow News: राजकीय आईटीआई अलीगंज के प्रधानाचार्य राज कुमार यादव ने बताया कि 16 जनवरी, 2024 को राजकीय आईटीआई में पेप्सिको इण्डिया होल्डिंग प्राइवेट लिमिटेड, मथुरा द्वारा कैम्पस ड्राइव का आयोजन किया जाएगा।
जिसकी शैक्षिक योग्यता आईटीआई (फिटर, इलेक्ट्रीशियन, मशीनिष्ट, मैकेनिक मोटर व्हीकल, टर्रनर, इलेक्ट्रानिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेन्ट मैकेनिक) से पास हो तथा आयु-सीमा 18 से 30 वर्ष है। महिला अभ्यर्थियों का 150 पदों पर चयन किया जाएगा।
जिसकी सैलेरी रुपये 15000 से 25000 प्रतिमाह अनुभव के आधार पर दी जाएगी यह नौकरी परमानेन्ट है तथा जॉब लोकेशन मथुरा है। एमए खां ट्रेनिंग काउंसिलिंग एण्ड प्लेसमेन्ट ऑफिसर ने बताया कि कैम्पस ड्राइव में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं छाया प्रतियों के साथ 16 जनवरी, 2024 को प्रात: 10 बजे उपस्थित हो सकते है तथा इसमें केवल महिला अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकती है। पुरुष अभ्यर्थी कैम्पस ड्राइव में न आए।
Also Read : आज खत्म हो रही ‘परीक्षा पे चर्चा’ की रजिस्ट्रेशन डेट, जानिए इससे जुड़ी…

