Lucknow News: आशियाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के मास्टरमाइंड समेत पूरा गैंग गिरफ्तार

Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए घरों में ताले तोड़कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से करीब 35 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर, एक बाइक समेत अन्य कीमती सामान बरामद किया है।

थाना आशियाना और क्राइम टीम (डीसीपी मध्य) की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई औरंगाबाद ओवरब्रिज के पास चेकिंग के दौरान की।

एक मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम बीबीयू विश्वविद्यालय की दीवार के पास पहुंची, जहां चार संदिग्ध युवक काली स्प्लेंडर बाइक के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे।

Lucknow Crime News

पुलिस ने तुरंत दबिश देकर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और ना ही बाइक के कागजात दिखा पाए।

चोरी का तरीका और खुलासे

गिरफ्तार आरोपी बंद मकानों की रेकी करते थे और फिर सुनसान समय में ताले तोड़कर घर में घुस जाते थे। वहां से वे सोने-चांदी के जेवरात और अन्य कीमती सामान चुराकर उन्हें बेच देते थे।

पुलिस ने बताया कि इन चोरों के पकड़े जाने से आशियाना और गोमतीनगर थाना क्षेत्रों में हुई कई चोरियों का राजफाश हुआ है।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

सुधीर कश्यप – लखीमपुर खीरी

गौरव सिंह – लखीमपुर खीरी

मोहम्मद जिसान – लखीमपुर

नमित मिश्रा – बलरामपुर अस्पताल, लखनऊ

मुख्य बरामदगी

-कुल 35 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के 36 से ज्यादा आइटम

-एक काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल

-मंगलसूत्र, अंगूठियां, झुमके, ब्रेसलेट, चूड़ियां, हार, करधनी, कमरबंद आदि

-सफेद धातु और नग जड़ित आभूषणों की लंबी लिस्ट

अपराधिक इतिहास

मुख्य आरोपी सुधीर कश्यप पर लखीमपुर खीरी और लखनऊ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और अन्य गंभीर धाराओं में करीब 11 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच में सामने आए मुकदमे

मुकदमा संख्या 261/2025 – थाना आशियाना

मुकदमा संख्या 231/2025 – थाना आशियाना

मुकदमा संख्या 336/2025 – थाना गोमतीनगर

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

इस पूरी कार्रवाई में आशियाना थाना प्रभारी निरीक्षक छत्रपाल सिंह की टीम और डीसीपी मध्य की क्राइम ब्रांच के अधिकारी शामिल रहे। टीम ने बेहद पेशेवर तरीके से गिरोह का खुलासा किया और कई महीने से पीड़ित लोगों को राहत दी है।

Also Read: Kanpur News: कानपुर के चर्चित अधिवक्ता अखिलेश दुबे गिरफ्तार, ऑपरेशन महाकाल के दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.