Lucknow News: इंदिरानगर के जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के इंदिरानगर इलाके में शनिवार दोपहर एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। खुर्रमनगर चौकी के पास स्थित एक जंगल में एक युवक का शव पेड़ से लटका हुआ मिला, जिसने इलाके में हड़कंप मचा दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

क्या है मामला?

दोपहर करीब 3 बजे जब भारी बारिश हो रही थी, तब कुछ लोग बारिश से बचने के लिए नजदीकी फ्लाईओवर के नीचे खड़े थे। तभी उनकी नजर पास के जंगल में पड़ी, जहां एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया। इसके बाद वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस को तुरंत सूचना मिलने के बावजूद, उन्होंने बारिश रुकने का इंतजार किया, जिससे मौके पर पहुंचने और जांच शुरू करने में देरी हुई। यह लापरवाही अब विवाद का विषय बन गई है।

आत्महत्या या हत्या?

पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या युवक ने खुदकुशी की है या फिर उसे मारकर शव को जंगल में लटकाया गया है। जंगल का सुनसान इलाका और शव के पास से कोई पहचान पत्र या मोबाइल न मिलना इस मामले को और रहस्यमय बना रहा है। कुछ जानकारों का मानना है कि हो सकता है कि युवक की कहीं और हत्या की गई हो और शव को यहां लाकर आत्महत्या का नाटक रचा गया हो।

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और युवक की पहचान का प्रयास जारी है। हालांकि, फॉरेंसिक जांच में देरी और शुरुआती लापरवाही के कारण लखनऊ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

 

Also Read: Lucknow News: हाईकोर्ट ने LDA पर ठोका 50 हजार का जुर्माना, बिना नोटिस दुकान सील करने…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.