Lucknow News: रंगदारी के लिए बमबाजी का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, 3 देसी बम निष्क्रिय
संबंधित खबरें
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की पश्चिमी जोन पुलिस ने रंगदारी वसूलने के उद्देश्य से दिनदहाड़े बम फेंकने की सनसनीखेज घटना का सफल अनावरण करते हुए गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
इस कार्रवाई में 3 नाजायज देसी बम निष्क्रिय किए गए, जबकि लूटे गए मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिलें भी बरामद की गई हैं।
यह कार्रवाई थाना दुबग्गा पुलिस और लखनऊ कमिश्नरेट की अपराध शाखा (स्वॉट/सर्विलांस) की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
16 जनवरी 2026 को कोतवाली दुबग्गा क्षेत्र के ग्राम सिकरौरी स्थित एस.आर. ट्रेडर्स भवन पर अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाड़े बम फेंका था।
इस घटना के बाद व्यापारी अंकित कुमार सिंह की तहरीर पर जान से मारने की धमकी, संपत्ति क्षति और रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच में सामने आया कि आरोपी गैंग बनाकर योजनाबद्ध तरीके से लूट और रंगदारी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
11 जनवरी को मलिहाबाद क्षेत्र से एक व्यक्ति का मोबाइल लूटा गया, उसी मोबाइल का इस्तेमाल कर एस.आर. ट्रेडर्स के मालिक से 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रकम न मिलने पर दहशत फैलाने के लिए 16 जनवरी को बमबाजी की गई।
इसके बाद भी आरोपी अलग-अलग लूटे गए मोबाइल फोन के जरिए लगातार धमकियां देते रहे। 22 जनवरी को काकोरी क्षेत्र में एक महिला से मोबाइल लूटने की घटना भी सामने आई।
मुखबिर की सूचना पर 26 जनवरी 2026 को पुलिस ने शेखपुरवा मोड़ से 5 आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया, जब वे दोबारा बमबाजी की नीयत से 3 देसी बम लेकर जा रहे थे। एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
इन्द्रेश कुमार सिंह (32 वर्ष) – गैंग सरगना
ज्ञानेन्द्र कुमार (25 वर्ष)
राज उर्फ राजा (19 वर्ष)
मोनू (19 वर्ष)
अंकित कुमार (20 वर्ष)
3 नाजायज देसी बम (निष्क्रिय)
2 लूटे गए मोबाइल फोन
2 मोटरसाइकिल
पुलिस ने मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम समेत गंभीर धाराएं बढ़ाते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
Get real time updates directly on you device, subscribe now.