विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, अजय राय और आराधना मिश्रा बैरिकेडिंग पर चढ़े

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ आज छावनी में तब्दील नजर आ रही है। मनरेगा, शंकराचार्य और अहिल्याबाई होल्कर के अपमान जैसे मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ जबरदस्त झड़प हुई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ के नेतृत्व में कार्यकर्ता बैरिकेडिंग फांदने की कोशिश करते दिखे, जिससे मौके पर भारी धक्का-मुक्की और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

बजट सत्र के चलते विधानसभा के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कांग्रेस दफ्तर के बाहर 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस, पीएसी (PAC) और आरएएफ (RAF) के 200 से ज्यादा जवान तैनात हैं। प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस ने प्रदेश भर में धरपकड़ शुरू कर दी है।

बाराबंकी: सांसद तनुज पुनिया समेत 300 से ज्यादा कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट कर लिया गया।

रायबरेली: कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सुशील पासी की पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। उन्होंने पुलिस पर भाजपा के इशारे पर गुंडई करने का आरोप लगाया।

हरदोई: रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने घेराबंदी कर 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दौड़कर पकड़ा।

विधानसभा घेरने निकले कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, अजय राय और आराधना मिश्रा बैरिकेडिंग पर चढ़े

पुलिस हमें रोक नहीं पाएगी: अजय राय

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने स्टैंड पर अड़े हुए हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, भाजपा सरकार मनरेगा खत्म करने की साजिश रच रही है, शंकराचार्य और माता अहिल्याबाई होल्कर का अपमान किया जा रहा है। हम विधानसभा घेरकर ही रहेंगे। पुलिस की बैरिकेडिंग आज हमारा रास्ता नहीं रोक पाएगी।

Also Read: अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर और तेजस्वी सूर्या की खास मुलाकात, ऑटो में की सवारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.