Lucknow Crime: बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 41 मोटरसाइकिलें बरामद, 4 गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में क्राइम/सर्विलांस टीम डीसीपी उत्तरी व थाना मड़ियांव पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने 41 चोरी की मोटरसाइकिलें, 2 कटी हुई मोटरसाइकिलों के पार्ट्स (एक इंजन व एक चेसिस) और चोरी में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन (स्विफ्ट) बरामद किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है।
अंतर्जनपदीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश
पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों और अपराधियों की चेकिंग के दौरान आईआईएम तिराहे पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के सदस्य चोरी की गाड़ियों के साथ यादव चौराहा से दाऊदनगर जाने वाली सड़क के पास स्थित एसआर प्रिंटिंग प्रेस के पीछे मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी:
- सत्यम शुक्ला (26 वर्ष) – निवासी ग्राम सिया, तहसील सवायजपुर, जनपद हरदोई। व्यवसाय: फ्लैक्स बोर्ड लगाना।
- अनस खान (25 वर्ष) – निवासी ग्राम फिरोजाबाद, जनपद उन्नाव। व्यवसाय: बाइक मिस्त्री।
- आमिर (32 वर्ष) – निवासी ग्राम गौसगंज, जनपद हरदोई। व्यवसाय: चालक व प्रॉपर्टी डीलर।
- इमरान (26 वर्ष) – निवासी ग्राम असीवन, जनपद उन्नाव। व्यवसाय: कबाड़ का काम।
अपराध का तरीका
गिरोह लखनऊ और उसके आसपास के जिलों से दोपहिया वाहन चोरी करता था। चोरी के बाद वाहनों की नंबर प्लेट बदलकर एक स्थान पर इकट्ठा किया जाता था। जब पर्याप्त संख्या में वाहन हो जाते, तो उन्हें ट्रक में भरकर अन्य जनपदों में बेच दिया जाता। कई बार गाड़ियों को काटकर उनके पार्ट्स को कबाड़ी बाजार में औने-पौने दाम में बेचा जाता था। आरोपी प्रति बाइक 15,000 से 20,000 रुपये में बेचते थे।

बरामद मोटरसाइकिल
- हीरो होण्डा स्पेलण्डर प्लस नम्बर UP32DF4857 है सम्बन्धित मु0अ0सं0- 97/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना मडियांव लखनऊ
- मोटर साइकिल नम्बर UP34AY8526 सम्बन्धित मु0अ0सं0 12/25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना मडियांव
- हीरो स्पेलंडर प्लस नं0- UP32KE7682 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 20/25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना दुबग्गा
- हीरो एचएफ डीलक्स नं0- UP31AM3445 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 120/24 धारा 303 (2) बीएनएस थाना मदेयगंज लखनऊ
- हीरो एचएफ डीलक्स नं0-UP32LL0246 मु0अ0सं0- 50/25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना दुबग्गा लखनऊ
- हीरो पैशन प्रो नं0- UP32HT8429 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 45 / 25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना दुबग्गा लखनऊ
- पैशन प्रो नं0- UP32HB5116 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 67/25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना मडियांव लखनऊ
- हीरो स्पेलंडर प्लस नं0- UP32KV3899 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 33/25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना अलीगंज
- हीरो पैशन प्रो नं0- UP32LB7713 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 98/25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना मडियांव
- हीरो पैशन प्रो नं0- UP32HF1338 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 99/25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना मडियांव
- हीरो स्पेलंडर नं0- UP30AX0946 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 287/24 धारा 303(2) बीएनएस थाना दुबग्गा लखनऊ
- हीरो होंडा पैशन नं0- UP32EC6533 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 93/25 धारा 303(2) बीएनएस थाना मडियांव
- हीरो स्पेलंडर प्लस नं0- UP34AK6140 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 84/25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना मडियांव
- अपाचे आरटीआर नं0- UP32FB7862 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 280/24 धारा 379 भादवि थाना गुडम्बा लखनऊ
- हीरो एचएफ डीलक्स नं0- UP32LE8319 सम्बन्धित मु0अ0सं0- 52/25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना ठाकुरगंज लखनऊ
- हीरो स्पेलंडर नं0- UP30AR7619 मु0अ0सं0- 61/25 धारा 303 (2) बीएनएस थाना मडियांव लखनऊ
- 2 कटी हुई मोटरसाइकिलों के पार्ट्स (इंजन व चेसिस)
- 1 चार पहिया वाहन स्विफ्ट (UP30AF5211, कागज न दिखाने पर सीज)
- 8 मास्टर चाबियां
फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 317(2), 317(4), 318(4) बीएनएस व धारा 411 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, पुलिस अन्य जिलों से इनका आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।
पुलिस का बयान
पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया। आरोपियों को विधिक कार्यवाही पूरी कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। इस गिरोह के पकड़े जाने से लखनऊ और आसपास के जिलों में वाहन चोरी की घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है।
Also Read: UP News: राज्य महिला आयोग की सदस्य के भतीजे पर हमला, लूटपाट कर फरार हुए दबंग

