Lucknow Crime: गोलीबारी कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ की मडियांव पुलिस ने 19 फरवरी को मधुपुरम कालोनी में हुई गोलीबारी के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी राजकुमार, जो इस समय मडियांव ओवरब्रिज के पास रेलवे लाइन के पास मौजूद है, को गिरफ्तार किया जा सकता है। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी राजकुमार, जो मधुपुरम कालोनी का निवासी है, के पास से एक अवैध 315 बोर का तमन्चा और एक जीवित कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के पास शस्त्र और कारतूस रखने का लाइसेंस नहीं था, जिसके चलते उसके खिलाफ धारा 3/25 शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी।

कई धाराओं  में केस दर्ज

वादी अखिलेश पाण्डेय द्वारा 20 फरवरी को दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार, आरोपी और उसके अन्य साथीगण ने उन्हें अवैध तमन्चे से गोली मारने की कोशिश की थी, हालांकि गोली मिस हो गई। मामले में आरोपी राजकुमार और अन्य अभियुक्तों के खिलाफ कई धाराओं के तहत केस पंजीकृत किया गया है।

राजकुमार को पुलिस ने रात करीब 10:40 बजे गिरफ्तार किया और उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। इस दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूरी तरह पालन किया गया। अभी आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच की जा रही है और पुलिस अन्य थाना क्षेत्रों से भी जानकारी जुटा रही है।

पकड़े गए बदमाश के पास से 1 अवैध तमन्चा और 1 जिन्दा कारतूस बरामद की गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 127/2025 धारा 109(1)/191(2)/125/352/351(2) बी. एन. एस. के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Also Read: Lucknow News: लखनऊ में चोर गिरोह का भंडाफोड़, चोरी की स्कूटी के साथ आरोपी गिरफ्तार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.