लखनऊ: कर्ज से परेशान स्टेशनरी व्यवसायी ने दुकान में लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के ठाकुरगंज इलाके में सफदरगंज स्थित एक स्टेशनरी व्यवसायी ने कर्ज से तंग आकर अपनी दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 48 वर्षीय समर इमाम रिजवी के रूप में हुई है।

समर इमाम रिजवी दूध डेरी के सामने स्टेशनरी की दुकान चलाते थे और काफी लंबे समय से कर्ज को लेकर परेशान थे। मृतक के पिता सैयद गुलाम ने बताया कि सोमवार सुबह समर दुकान के लिए निकले थे, लेकिन दोपहर में जब वह खाना खाने घर नहीं लौटे, तो शाम करीब 5:30 बजे पिता दुकान पहुंचे।

दुकान का शटर आधा गिरा हुआ था। अगल-बगल के लोगों की मदद से शटर उठाया गया तो समर इमाम रिजवी दुपट्टे के सहारे पंखे से लटके मिले। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है।

सुसाइड नोट में समर इमाम रिजवी ने कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात लिखी है। उन्होंने इस कदम के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सुसाइड नोट को फोरेंसिक टीम ने जांच के लिए ले लिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Also Read: TET अनिवार्यता का विरोध तेज: देशभर के शिक्षक 5 दिसंबर को दिल्ली में करेंगे महारैली

Get real time updates directly on you device, subscribe now.