Lucknow: डिप्टी सीएम बृजेश पाठक समेत जनप्रतिनिधियों और स्कूली बच्चों ने मिलकर लगाए पौधे

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित कुकरैल के सुगामऊ वन क्षेत्र में मंगलवार को आयोजित एक विशेष पौधरोपण कार्यक्रम में हरियाली का उत्सव देखने को मिला। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने अपने हाथों से पौधा रोपित कर अभियान की शुरुआत की।

कार्यक्रम में उनके साथ विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) मुकेश शर्मा, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, विधायक ओपी श्रीवास्तव और एमएलसी रामचंद्र प्रधान भी मौजूद रहे। सभी जनप्रतिनिधियों ने पर्यावरण संरक्षण के इस संकल्प में भाग लेते हुए पौधे लगाए और आम जनता को भी इस दिशा में प्रेरित किया।

पौधरोपण कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। छोटे-छोटे हाथों से लगाए गए ये पौधे भविष्य की हरियाली का संदेश दे रहे थे। इसके साथ ही स्कूलों की शिक्षिकाओं और स्थानीय महिलाओं ने भी इस अभियान में अपनी भागीदारी निभाई और पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

इस अवसर पर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने भी एक पौधा रोपित कर पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की। कार्यक्रम में वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे, जिससे यह आयोजन एक जनअभियान का रूप लेता दिखा।

 

Also Read: एक पेड़ मां के नाम, लखनऊ में चला भावनात्मक हरियाली अभियान, मंत्री सुरेश खन्ना और महापौर सुषमा…

Get real time updates directly on you device, subscribe now.