लखनऊ धीरेंद्र हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, आरोपी के पास से कार की चाबी बरामद

Dhirendra Pratap Singh Murder Case: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में धीरेंद्र प्रताप सिंह के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 24 वर्षीय ओमकार साहू को मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को पकड़ा। पूछताछ और जरूरी कार्रवाई के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तारी CCTV फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और मैनुअल जांच के आधार पर की गई। पुलिस अब इस हत्याकांड में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

मृतक की कार की चाबी समेत सामान बरामद

गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमकार साहू पुत्र माधवराम के रूप में हुई है। उसका वर्तमान पता खरगापुर, थाना गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ बताया गया है। वह मूल रूप से सिमरिया, जनपद बेमेतरा, छत्तीसगढ़ का रहने वाला है।

पुलिस ने ओमकार के पास से मृतक की फॉर्च्यूनर कार की एक चाबी, 1,466 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

दूसरे आरोपियों की तलाश जारी

धीरेंद्र प्रताप सिंह की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस की जांच अभी जारी है। अधिकारियों के अनुसार, वारदात में शामिल अन्य संदिग्धों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

पुलिस का कहना है कि CCTV, तकनीकी जांच और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। अन्य आरोपियों तक पहुंचने के लिए भी कार्रवाई जारी है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.