Lucknow News:  महिला की चेन उड़ाने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का लॉकेट बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के दुबग्गा थाना क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ (जोन-पश्चिमी) के अंतर्गत दुबग्गा पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसने पिछले महीने एक महिला के गले से सोने की चेन पार की थी।

वारदात और पुलिसिया कार्रवाई

बीते 30 जनवरी 2026 को कानपुर बाईपास चौराहे के पास स्थित मंदिर के निकट एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हुई थी। इस संबंध में वादी शशिकांत राजपूत की तहरीर पर मु0अ0सं0 37/2026 पंजीकृत कर जांच शुरू की गई थी।

सोमवार, 09 फरवरी 2026 की रात करीब 12:50 बजे, मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सब्जी मंडी समिति गेट नंबर 4 के पास घेराबंदी की। यहाँ से अभियुक्त गोविन्द को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की गई चेन का एक पीली धातु का लॉकेट बरामद किया है। पुलिस ने विवेचना के दौरान मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) और बरामदगी के आधार पर 317(2) की बढ़ोतरी की है।

Also Read: Lucknow News: कैसरबाग का शातिर अपराधी सद्दाम जिलाबदर, पुलिस की गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई

Get real time updates directly on you device, subscribe now.