Lucknow: पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, वांछित इनामी अभियुक्त सैफ घायल, एक फरार

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के थाना गुडंबा क्षेत्र में बीते पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें एक वांछित इनामी बदमाश सैफ पुलिस की गोली से घायल हो गया। जबकि उसका साथी हलीम अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12:05 बजे थाना गुडंबा में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 477/2024 में वांछित इनामी अभियुक्त सैफ पुत्र मकबूल की इलाके में मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बेहटा चौकी क्षेत्र में चेकिंग अभियान शुरू किया। इसी दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति एक बाइक पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिससे अभियुक्त सैफ के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, दूसरा अभियुक्त हलीम मौके से भागने में सफल रहा।

पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और दो देसी बम बरामद किए हैं। फरार अभियुक्त हलीम की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अभियुक्त सैफ पर पहले से ही कई गंभीर मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही फरार अभियुक्त को भी गिरफ्तार करने का दावा किया जा रहा है।

Also Read: Delhi Election 2025: अरविंद केजरीवाल की बीजेपी समर्थकों से अपील, जानिए क्या कहा?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.