Lucknow News: स्वास्थ्य भवन से कैसरबाग तक सड़क से हटाया गया अतिक्रमण, DM और पुलिस टीम ने संभाली कमान

Sandesh Wahak Digital Desk: शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा आज स्वास्थ्य भवन से कैसरबाग चौराहे तक संयुक्त अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया।

इस कार्रवाई में जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें मौजूद रहीं।

अभियान के दौरान फुटपाथों, सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। अधिकारियों ने साफ संदेश दिया कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस मौके पर जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर, नगर आयुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्वयं मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई की निगरानी की। स्थानीय व्यापारियों और राहगीरों से भी सहयोग की अपील की गई ताकि शहर को सुचारु और व्यवस्थित बनाया जा सके।

प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे और अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: वाराणसी में दिनदहाड़े फायरिंग, कालोनाइजर की गोली मारकर हत्या

Get real time updates directly on you device, subscribe now.