Lucknow: इंजीनियर्स को मिली ‘तालिबानी सज़ा’, शंक एयरलाइंस के मालिक पर गंभीर आरोप

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के गोमती नगर विस्तार क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। शंक एयरलाइंस के मालिक श्रवण कुमार विश्वकर्मा पर लिफ्ट इंजीनियर्स को अमानवीय तरीके से प्रताड़ित करने का आरोप लगा है। पीड़ित इंजीनियर्स के मुताबिक, उन्हें बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा गया और यहां तक कि पांचवीं मंज़िल से उल्टा लटका दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार, एक बंगले में लिफ्ट में आई खराबी को ठीक करने पहुंचे इंजीनियर्स पर गुस्साए मालिक ने अपना गुस्सा उतारा। आरोप है कि गनर के साथ मिलकर मालिक ने न केवल इंजीनियर्स की पिटाई की, बल्कि उन्हें रस्सी से बांधकर उल्टा लटका दिया। बंगले में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने भी मारपीट में हिस्सा लिया।

पीड़ित इंजीनियर्स का दावा है कि उन्हें बंगले के अंदर बंद करके रखा गया और बुरी तरह प्रताड़ित किया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर बंधकों को छुड़ाया गया।

घटना के बाद गुस्साए कर्मचारी थाने पहुंचे और श्रवण कुमार विश्वकर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। हालांकि अभी कई सवालों के जवाब बाकी हैं।

इस अमानवीय घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। आखिर कैसे कोई व्यक्ति कानून को हाथ में लेकर इस कदर बर्बरता कर सकता है?

Also Read: Sambhal : 33 नामी स्कूलों पर चला डीएम का हंटर, 1-1 लाख का लगाया जुर्माना, जानिए पूरा मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.