लखनऊ: यूपी एटीएस के हत्थे चढ़ा जाली नोटों का तस्कर, 1.05 लाख के नकली नोट बरामद
Sandesh Wahak Digital Desk : उत्तर प्रदेश एटीएस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जाली नोटों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के सक्रिय सदस्य अनस अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को सीतापुर जिले के सिधौली से दबोचा गया है। एटीएस को लंबे समय से इस गैंग की तलाश थी, जो उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में नकली नोटों की तस्करी में सक्रिय था। अनस अहमद की गिरफ्तारी से इस नेटवर्क की जड़ें और गहरी होने के संकेत मिले हैं।
105,000 के नकली नोट बरामद
गिरफ्तारी के वक्त आरोपी के पास से 1 लाख 5 हजार रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं। इन नोटों की छपाई और सप्लाई से जुड़े कई अहम सुराग एटीएस के हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है।
गिरोह का मास्टरमाइंड पहले ही हो चुका है गिरफ्तार
इससे पहले इसी मामले में गैंग का मास्टरमाइंड समेत तीन लोगों को एटीएस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। माना जा रहा है कि अनस अहमद इस नेटवर्क के जरिए जाली नोटों की बड़ी खेप अलग-अलग राज्यों में सप्लाई करता था।
ATS की नजर अब पूरे नेटवर्क पर
यूपी एटीएस अब इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। शुरुआती पूछताछ में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। राज्य में नकली नोटों की बढ़ती तस्करी को देखते हुए एटीएस लगातार सतर्क है और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई कर रही है।
Also News: लखनऊ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ताला तोड़ गैंग का भंडाफोड़, 4…

