Lucknow : शॉर्ट सर्किट से लगी दुकानों में आग, दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ में मंगलवार की सुबह कई दुकानों में आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
बता दें कि ये घटना राजधानी के अलीगंज क्षेत्र के पुराने हनुमान मंदिर के पास की है। यहां एक दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने पास की कई दुकानों को चपेटे में ले लिया। इस घटना में कई दुकानों में रखा सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने की वजह बताई शॉर्ट सर्किट जा रही है। इसमें सिलाई की दुकान जूते चप्पल और ईद पर सेवई की भी दुकान लगी हुई थी। उनका भी सामान जल गया। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंच गई है। आग लगने के कारणों का पता किया जा रहा है।
Also Read: Gonda News: यहां तो ‘बड़े साहब’ से मिलने के लिए घंटों बैठे रहते हैं फरियादी

