लखनऊ: युवक पर जानलेवा हमला करने वाले 4 सगे भाई गिरफ्तार, हसनगंज पुलिस ने की  कार्रवाई

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के हसनगंज थाना क्षेत्र में नए साल के पहले ही दिन खूनी संघर्ष की वारदात सामने आई है। पुलिस ने जोशी टोला इलाके में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चार सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने लोहे की रॉड और धारदार हथियारों से पीड़ित को घेरकर जान से मारने की कोशिश की थी।

क्या है पूरा मामला?

घटना 1 जनवरी 2026 की है। जोशी टोला निवासी सुजीत जोशी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि विपक्षी आरोपियों ने उनके भाई को अकेला पाकर चारों तरफ से घेर लिया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। हसनगंज पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मु.अ.सं. 01/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।

डालीगंज मार्केट के पास से हुई गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक चितवन कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे चारों नामजद अभियुक्तों को डालीगंज मार्केट रोड (थाना गेट के पास) से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण

राहुल जोशी (35 वर्ष)

ललित जोशी (32 वर्ष)

अमित जोशी (24 वर्ष)

सुमित जोशी (26 वर्ष) (उपरोक्त चारों पुत्र स्व. रामानंद उर्फ दीपनारायण जोशी, निवासी: जोशी टोला, हसनगंज)

हथियार बरामद और पुलिस टीम

पुलिस ने अभियुक्तों के पास से हमले में इस्तेमाल की गई लोहे की पट्टी (आला कत्ल) भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उ.नि. सुरेन्द्र सिंह, उ.नि. लालचन्द्र यादव, उ.नि. इन्दु कुमार तिवारी और आरक्षी अमजद खान व विपिन कुमार शामिल रहे। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूरी कर चारों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

Also Read: अमिताभ ठाकुर की जमानत पर सुनवाई टली, जेल में अनशन पर बैठे पूर्व IPS; रखी ये खास मांग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.