Lucknow News: मकान में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 शातिर चोर गिरफ्तार
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के विभूतिखण्ड पुलिस और पूर्वी क्राइम टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी मकानों और दुकानों पर नज़र रखकर मौका मिलने पर ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।
क्या बरामद हुआ?
-गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने सफेद व पीली धातु के जेवरात।
-₹11,140 नगद।
-कई घरेलू उपयोग की कीमती वस्तुएं।
-चोरी में इस्तेमाल किए गए लोहे के सब्बल, स्क्रू ड्राइवर।
-एक बिना नम्बर प्लेट की यामाहा R15 मोटरसाइकिल बरामद की।
चोरी की वारदातें
12 अगस्त को विभूतिखण्ड थाना क्षेत्र में शिवानी वर्मा नाम की महिला के मकान का ताला तोड़कर चोरी की गई थी। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने टेक्निकल और मैनुअल प्रयासों के बाद 17 अगस्त को पीएनबी आवासीय परिसर (विशेषखण्ड) के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले विकासनगर क्षेत्र में भी एक बंद मकान में चोरी की थी।
गिरफ्तार आरोपी
-सतीश कश्यप (22 वर्ष) निवासी दीन दयाल कॉलोनी, इंदिरानगर
-यूसुफ अंसारी (23 वर्ष) निवासी दीन दयाल कॉलोनी, इंदिरानगर
-नदीम (21 वर्ष) निवासी मीरगंज, बहराइच (फिलहाल इंदिरानगर में रह रहा था)
आपराधिक इतिहास
-सतीश कश्यप पर पहले से ही पाक्सो और चोरी के कई मुकदमे दर्ज हैं।
-यूसुफ अंसारी व नदीम पर भी चोरी और अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
चोरी का तरीका
पुलिस के मुताबिक आरोपी बंद मकानों/दुकानों पर नजर रखते थे। मौका देखकर ताला तोड़ते और नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर लेते। चोरी का माल यह लोग राहगीरों को बेचकर मिले पैसों से अपना शौक और नशे की लत पूरी करते थे।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
इस कार्रवाई में पुलिस उपायुक्त पूर्वी की क्राइम टीम और विभूतिखण्ड थाना पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही।
टीम में इंस्पेक्टर अमरनाथ चौरसिया, प्रमोद चौधरी, संदीप सिंह गौर समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे।
Also Read: Meerut News: 12 साल से फरार 2 लाख का इनामी बदमाश हरीश गिरफ्तार, UP STF ने की कार्रवाई

