लखनऊ: गोमती नगर विस्तार में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, बनकर तैयार हुआ ‘फ्लड पंपिंग स्टेशन’

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के सेक्टर-4 में रहने वाले लोगों के लिए यह खबर किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है। इलाके में जलभराव की समस्या को देखते हुए बनाया गया अत्याधुनिक ‘फ्लड पंपिंग स्टेशन’ अब पूरी तरह तैयार है। शनिवार को एलडीए (LDA) उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने खुद मौके पर पहुंचकर इसका निरीक्षण किया और मशीनों की टेस्टिंग के निर्देश दिए।

लखनऊ: गोमती नगर विस्तार में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, बनकर तैयार हुआ 'फ्लड पंपिंग स्टेशन'

हर मिनट 13,000 लीटर पानी होगा बाहर

एलडीए के मुख्य अभियंता मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि जी-20 रोड के पास बने इस पंपिंग स्टेशन की क्षमता 400 किलोलीटर है।

लागत: इसे बनाने में करीब 7.5 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

ताकत: स्टेशन में 60 एचपी के कुल 6 पंप लगाए गए हैं।

रफ्तार: एक अकेला पंप प्रति मिनट 13,000 लीटर पानी बाहर निकालने की ताकत रखता है।

बारिश के दौरान यह स्टेशन सेक्टर-4 और आसपास का सारा पानी गोमती नदी में बहा देगा, जिससे सड़कों पर पानी जमा नहीं होगा।

लखनऊ: गोमती नगर विस्तार में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, बनकर तैयार हुआ 'फ्लड पंपिंग स्टेशन'

पार्क में खराब झूलों और जिम उपकरणों पर गिरी गाज

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष ने सेक्टर-1 के सेंट्रल पार्क और सेक्टर-4 के रघुकुल पार्क का भी जायजा लिया। वहां मिली खामियों पर उन्होंने सख्त रुख अपनाया।

 

ओपन जिम: उपकरणों की गुणवत्ता खराब मिलने पर अधिकारियों को फटकार लगाई और 15 दिन में नए उपकरण लगाने का आदेश दिया।

ठेकेदार पर जुर्माना: रघुकुल पार्क में टूटे झूले और खराब हॉर्टीकल्चर (पेड़-पौधों के रखरखाव) को देख उपाध्यक्ष ने संबंधित ठेकेदार पर भारी जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।

लखनऊ: गोमती नगर विस्तार में जलभराव से मिलेगी मुक्ति, बनकर तैयार हुआ 'फ्लड पंपिंग स्टेशन'

गोमती नगर की लाइब्रेरी को मिलेगा नया लुक

विपुल खंड-3 में स्थित लाइब्रेरी को भी एलडीए अब अपग्रेड करने जा रहा है। वर्तमान में इसे भारतीय दार्शनिक अनुसंधान परिषद द्वारा चलाया जा रहा है। उपाध्यक्ष ने निर्देश दिए हैं कि यहां सुविधाओं को आधुनिक बनाया जाए ताकि पाठकों को बेहतर माहौल मिल सके।

इस निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा और मनीष कुलश्रेष्ठ सहित एलडीए के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Also Read: ‘अहंकार इंसान के संस्कारों को बिगाड़ देता है’, शंकराचार्य विवाद मामले में अखिलेश यादव का तीखा वार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.