लखनऊ: बसंत पंचमी पर पीतांबरी रंग में रंगे बाबा श्याम, भंडारे और कीर्तन से महकी शाम
लखनऊ (गोमतीनगर विस्तार): बसंत पंचमी के पावन मौके पर शनिवार को खाटू श्याम मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। मंदिर को बसंती चोले और फूलों से बेहद भव्य तरीके से सजाया गया था। सुबह से ही भक्त बाबा श्याम के दर्शन के लिए कतारों में खड़े नजर आए।
बाबा को पहनाए गए पीतांबरी वस्त्र
मंदिर के संस्थापक और व्यवस्थापक अलंकार पाण्डेय ‘आशु’ ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर बाबा श्याम का विशेष श्रृंगार किया गया। प्रभु को सुंदर पीतांबरी (पीले) वस्त्र धारण कराए गए। खास बात यह रही कि श्रृंगार के बाद इन वस्त्रों को भक्तों के बीच ‘प्रसाद’ के रूप में वितरित किया गया, जिसे पाकर श्रद्धालु निहाल हो गए।
मंदिर में श्रद्धा का माहौल तब और गहरा गया जब प्रभु की इच्छा से भजन कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भारी भीड़ के बावजूद मंदिर समिति की मैनेजमेंट टीम ने इतनी सटीक व्यवस्था की थी कि किसी भी भक्त को दर्शन या प्रसाद लेने में कोई परेशानी नहीं हुई।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस भक्तिमय आयोजन में के.के. अग्रवाल, नमन अग्रवाल, पूर्व छात्र नेता (LU) सर्वेश सिंह, अर्चना पाण्डेय, सामर्थ अग्रवाल, शुभम मिश्रा, विशाल गुप्ता, राजीव तिवारी, अमित सिंह, अमन अग्रवाल, राजश्री पांडेय और रिशु सहित बड़ी संख्या में सेवादार और स्थानीय लोग शामिल हुए।
अलंकार पाण्डेय ने भक्तों को एक और खुशखबरी साझा की। उन्होंने बताया कि 5 जून को मंदिर का स्थापना दिवस है। इसके लिए अभी से बड़े स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। समिति ने सभी श्याम प्रेमियों से अपील की है कि वे आने वाले कार्यक्रमों में भी इसी तरह बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
Also Read: कुशीनगर में यूपी दिवस की धूम: 16 करोड़ से अधिक की योजनाओं की मिली सौगात

