Lucknow News: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी उन्नाव से गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Lucknow News: राजधानी के हुसैनगंज इलाके में एक नाबालिग लड़की के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अजय गुप्ता के रूप में हुई है, जिसे पुलिस की टीम ने पड़ोसी जिले उन्नाव से घेराबंदी कर दबोचा।
हुसैनगंज थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह के कुशल नेतृत्व में गठित टीम ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। छितवापुर चौकी इंचार्ज गौरव सिंह ने मामले में तत्परता दिखाई और सटीक मुखबिरी व टेक्निकल सर्विलांस की मदद से आरोपी की लोकेशन उन्नाव में ट्रैक की। इसके बाद कांस्टेबल अजय चौधरी और महिला कांस्टेबल दीक्षा सिंह के साथ मिलकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोप है कि अजय गुप्ता ने नाबालिग लड़की को अपने झांसे में लिया और उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। इस दौरान उसने नाबालिग के साथ दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज किया था। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
Also Read: राजस्थान का विकसित बजट, युवाओं के लिए 10 लाख तक ब्याज मुक्त लोन, जल जीवन मिशन पर बड़ा दांव

