Lucknow News: इंटीग्रल हॉस्पिटल की बड़ी कामयाबी, युवक के शरीर से निकाला 13 किलो का ट्यूमर

Sandesh Wahak Digital Desk: स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुंच आम लोगों तक हो, इसी मकसद से चलाई जा रही आयुष्मान भारत योजना ने एक बार फिर एक ज़िंदगी बचाने में बड़ी भूमिका निभाई। इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, लखनऊ के इंटीग्रल इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंसेज एंड रिसर्च ने 24 वर्षीय एक युवक के शरीर से 13 किलो वजनी ट्यूमर को सफलतापूर्वक हटाकर चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है।

मरीज पिछले कई महीनों से पेट में अत्यधिक सूजन, तेज़ दर्द, लगातार उल्टी, और जी मिचलाने जैसी तकलीफों से जूझ रहा था। जब जांच की गई तो सीटी स्कैन में सामने आया कि यह ट्यूमर पेट के भीतर कई महत्वपूर्ण रक्तवाहिनियों पर दबाव बना रहा है और आंतों की संरचना को भी प्रभावित कर रहा है।

सर्जरी के लिए लगा अनुभव और समर्पण का मेल

इंटीग्रल हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने बिना समय गंवाए जटिल सर्जरी की योजना बनाई और करीब 13 किलो वजनी ट्यूमर को सफलतापूर्वक बाहर निकालने में सफलता पाई। ऑपरेशन अत्यंत चुनौतीपूर्ण था क्योंकि ट्यूमर नाज़ुक अंगों और नसों से सटा हुआ था। इस सफलता के पीछे अस्पताल की आधुनिक तकनीक, अनुभवी सर्जन, और समर्पित मेडिकल स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Benefits of Ayushman Card ये कार्ड बनवा लिया तो हर साल मिलेगा ₹5 लाख रुपये का फ्री ईलाज

सब कुछ हुआ नि:शुल्क, आयुष्मान भारत योजना के तहत

इस पूरी प्रक्रिया में खास बात यह रही कि मरीज का पूरा इलाज आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत हुआ यानि मरीज या परिवार को एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ा। यही नहीं, ऑपरेशन के बाद का रिकवरी पीरियड भी डॉक्टरों की देखरेख में चल रहा है और मरीज अब स्थिर हालत में है और तेजी से ठीक हो रहा है।

इंटीग्रल हॉस्पिटल लगातार यह साबित कर रहा है कि गुणवत्तापूर्ण इलाज सिर्फ अमीरों की पहुंच तक सीमित नहीं होना चाहिए। अस्पताल का फोकस सुलभ, उन्नत और किफायती इलाज मुहैया कराना है, और यह केस उसकी एक प्रेरणादायक मिसाल बन चुका है।

 

Also Read: शिक्षा के हक़ में 121 किमी पदयात्रा: सरयू जल लेकर CM योगी से मिलने पहुंचे छात्र, जानिए पूरा मामला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.