लखनऊ: कृष्णानगर पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने जनता के सहयोग से एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से अवैध देशी तमंचा, जिंदा कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, 30 जनवरी 2026 की रात करीब 12:10 बजे थाना कृष्णानगर में एक सूचना प्राप्त हुई थी। जे.बी. गार्डन निवासी राजेश कुमार की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि 29 जनवरी की रात करीब 2:30 से 3:30 बजे के बीच स्काई हिल्टन के गेट नंबर-02 के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दो छोटे और एक बड़े पेचकस जैसे लोहे के औजार के साथ अवैध देशी तमंचा और कारतूस लिए पकड़ा गया था।

लखनऊ: कृष्णानगर पुलिस ने शातिर चोर को दबोचा, अवैध तमंचा और कारतूस बरामद

देसी तमंचा और कारतूस बरामद

सूचना पर कार्रवाई करते हुए कृष्णानगर पुलिस ने आम जनता की मदद से आरोपी विपिन कुमार उर्फ कम्पू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मूल रूप से अम्बेडकरनगर, थाना पलिया, जिला लखीमपुर खीरी का रहने वाला है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए गए।

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी विपिन कुमार उर्फ कम्पू आदतन अपराधी है और चोरी की घटनाओं में लंबे समय से सक्रिय रहा है। उसके खिलाफ लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर और पीलीभीत समेत कई जिलों में चोरी, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और अन्य गंभीर धाराओं में कुल 23 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस पूरी कार्रवाई को कोतवाली कृष्णानगर पुलिस टीम, पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ ने अंजाम दिया।

Also Read: Gonda News: हादसे की जांच में खेल करने वाले 13 पुलिसकर्मी सस्पेंड, आईजी ने इंस्पेक्टर और 12 दरोगाओं को किया निलंबित

Get real time updates directly on you device, subscribe now.