चिनहट में एलडीए का ‘महा-अभियान’: 80 बीघा में फैली 9 अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजर
Sandesh Wahak Digital Desk: राजधानी लखनऊ के चिनहट इलाके में भू-माफियाओं और अवैध प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन का कड़ा रुख देखने को मिला। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के कड़े रुख के बाद प्रवर्तन जोन-1 की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ इलाके में दस्तक दी और देखते ही देखते करीब 80 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बस रही कॉलोनियों को खाली करा दिया।
इन गांवों में गरजा बुलडोजर
प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि यह कार्रवाई चिनहट के जुग्गौर, मेहोरा, तकिया, लौलाई और देवरिया जैसे प्रमुख गांवों में की गई। इन इलाकों में लंबे समय से बिना नक्शा पास कराए और बिना किसी अनुमति के बड़े पैमाने पर प्लाटिंग की जा रही थी।
क्या-क्या ढहाया गया?
निजी विकासकर्ताओं ने ग्राहकों को लुभाने के लिए अवैध रूप से जो ढांचा खड़ा किया था, उसे मलबे में तब्दील कर दिया गया। बुलडोजर ने मौके पर बनी।
अवैध सड़कें और नालियां
बाउंड्रीवॉल और पिलर्स
साइट ऑफिस और कुछ छोटे अवैध भवनों को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
इन लोगों पर हुई कार्रवाई
एलडीए ने मनोज सिंह, सियाराम, संजय, संतोष, अरविंद, विनोद, आशीष यादव, फूलचन्द्र, विश्राम और हृदय नारायण यादव समेत अन्य कॉलोनाइजरों द्वारा विकसित की जा रही अवैध साइटों पर यह एक्शन लिया है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि नियमों को ताक पर रखकर किए गए किसी भी निर्माण को बख्शा नहीं जाएगा।
Also Read: GST कमिश्नर प्रशांत सिंह पर सगे भाई का बड़ा हमला, बोले- ‘मैनेज नहीं कर पाए तो इस्तीफे का खेल खेला’

