लखनऊ: गोमती नगर विस्तार को LDA की सौगात, सरस्वती अपार्टमेंट के पास बनेगा भव्य कम्युनिटी सेंटर

Sandesh Wahak Digital Desk: लखनऊ के गोमती नगर विस्तार के रिवर व्यू अपार्टमेंट में रहने वाले आवंटियों के लिए अब शादी-ब्याह और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन आसान होगा। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने यहां एक आधुनिक कम्युनिटी सेंटर बनाने का फैसला लिया है। शनिवार को बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला ने विधि-विधान से भूमि पूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की शुरुआत की।

लखनऊ: गोमती नगर विस्तार को LDA की सौगात, सरस्वती अपार्टमेंट के पास बनेगा भव्य कम्युनिटी सेंटर

 

तीन मंजिला बिल्डिंग में होंगी ‘हाईटेक’ सुविधाएं

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि यह कम्युनिटी सेंटर सरस्वती अपार्टमेंट के पास करीब 2900 वर्गमीटर के बड़े हिस्से में बनाया जाएगा। यह केवल एक हॉल नहीं, बल्कि सुविधाओं का केंद्र होगा।

आयोजनों के लिए: मल्टीपर्पज हॉल, विशाल लॉन, डाइनिंग एरिया और आधुनिक किचन।

सेहत और मनोरंजन: बिल्डिंग में जिम, योगा सेंटर, इंडोर गेम्स और एक शानदार स्विमिंग पूल भी होगा।

अन्य सुविधाएं: पढ़ने के शौकीनों के लिए लाइब्रेरी, रहने के लिए कमरे और एक कैफे भी बनाया जाएगा।

लखनऊ: गोमती नगर विस्तार को LDA की सौगात, सरस्वती अपार्टमेंट के पास बनेगा भव्य कम्युनिटी सेंटर

 

हजारों परिवारों को मिलेगा सीधा लाभ

गोमती नगर विस्तार की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) लंबे समय से इस मांग को उठा रही थी। प्राधिकरण ने उनकी जरूरत को समझते हुए इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दी है, जिसका पूरा खर्च एलडीए खुद वहन करेगा। उपाध्यक्ष के अनुसार, इस सेंटर के बनने से यहाँ के हजारों परिवारों को अपने निजी और सामुदायिक कार्यक्रमों के लिए अब बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

लखनऊ: गोमती नगर विस्तार को LDA की सौगात, सरस्वती अपार्टमेंट के पास बनेगा भव्य कम्युनिटी सेंटर

 

इनकी रही मौजूदगी

भूमि पूजन के दौरान विधायक योगेश शुक्ला के साथ रिवर व्यू अपार्टमेंट के पदाधिकारी और एलडीए के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इनमें अधीक्षण अभियंता नवनीत शर्मा, अधिशासी अभियंता मनीष कुलश्रेष्ठ और सहायक अभियंता राहुल वर्मा मुख्य रूप से शामिल थे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि निर्माण कार्य जल्द ही गति पकड़ेगा।

Also Read: यूपी बजट 2026: कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने गिनाईं बजट की खूबियां, बोले- प्रदेश बनेगा ग्लोबल ब्रांड

Get real time updates directly on you device, subscribe now.