Lucknow News: लव जिहाद और धर्मांतरण के शिकार परिवारों ने सुनाई व्यथा, परिषद से लगाई न्याय की गुहार
Lucknow News: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के कार्यालय में लव जिहाद और अवैध धर्मांतरण के शिकार हुए पीड़ित परिवारों ने मीडिया के सामने आकर अपनी पीड़ा व्यक्त की। इस दौरान पीड़ितों ने आरोप लगाया कि सुनियोजित तरीके से उनके परिवारों को निशाना बनाया गया और महिलाओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया।
एक पीड़ित पति ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि देवरिया जनपद के अहिरौली गाँव निवासी आशिक अंसारी (पुत्र जाकिर अंसारी) ने उनकी पत्नी को बहला-फुसलाकर लव जिहाद का शिकार बनाया। पीड़ित के अनुसार, उनकी पत्नी घर से तीन लाख रुपये के जेवरात और एक लाख पचहत्तर हजार रुपये नकद लेकर गई। बाद में उसका धर्मांतरण करा दिया गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से न्याय और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की गुहार लगाई है।

इसी तरह, सुल्तानपुर से आई पीड़िता की माँ अर्चना तिवारी ने अपनी बेटी के साथ हुए धोखे की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री दीक्षा तिवारी को सुल्तानपुर के कादीपुर निवासी एहसान उर्फ आईशु ने गौतमबुद्धनगर से अगवा कर लिया है। माँ अर्चना तिवारी ने बताया कि अगवा करने के बाद एहसान ने उनकी बेटी के फोन से उन्हें सूचना दी कि हमने उसका धर्म परिवर्तन करवा दिया है, अब उसको भूल जाओ।
विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने पीड़ित परिवारों की बात को गंभीरता से सुना। उन्होंने परिवारों को हर संभव कानूनी एवं सामाजिक सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया। परिषद ने इस संबंध में एसपी कुशीनगर और संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात की और मांग की कि इन मामलों में त्वरित कार्यवाही की जाए और दोषी व्यक्तियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए।
Also Read: सिंगाही खीरी: आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का आरोप, शिकायत पर जांच टीम गठित

