लखनऊ: मड़ियांव पुलिस ने गांजा तस्कर को दबोचा, निर्माणाधीन मकान में बेच रहा था नशा
Sandesh Wahak Digital Desk: पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की थाना मड़ियांव पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध गांजा और नकदी बरामद की है।
रविवार शाम थाना मड़ियांव की पुलिस टीम ‘डगरु पुलिया’ के पास चेकिंग और संदिग्धों की तलाश में तैनात थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि यासीन बाग स्थित एक निर्माणाधीन मकान के पास एक युवक अवैध गांजा बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा।
अभियुक्त और बरामदगी
अभियुक्त: रचित सिंह उर्फ सूर्यांश सिंह (19 वर्ष), निवासी प्रीतीनगर, मड़ियांव, लखनऊ।
बरामद अवैध माल: 1394 ग्राम (करीब 1.4 किलो) अवैध गांजा।
बरामद नकदी: ₹1,830 (गांजा बेचकर जुटाए गए पैसे)।
अपराध का उद्देश्य: पुलिस पूछताछ में सामने आया कि अभियुक्त अपने महंगे शौक पूरे करने और निजी खर्च के लिए गांजे की तस्करी करता था।
कानूनी कार्रवाई
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मु.अ.सं. 753/25 पंजीकृत किया है। गिरफ्तारी के दौरान मानवाधिकार आयोग और सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। आरोपी को विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास और नेटवर्क की जांच कर रही है।
Also Read: Lucknow News: आशियाना इलाके से दो शातिर चोर गिरफ्तार, 4 लाख के जेवरात और नकदी बरामद

